CrimeIndiaTrendingUttar Pradesh

​​​​​ ​​​Lucknow Murder Case: क्या मानस और उसकी बहन का हत्यारा कोई और है? दिव्या की बहन प्रज्ञा मिश्रा को क्यों है शक​​​​​​​

Featured Image

लखनऊ में दिव्या मिश्रा हत्याकांड इन दिनों काफी सुर्खियों में है. ICICI बैंक में काम करने वाली दिव्या को उन्हीं के पति मानस ने 20 अगस्त को गोली मारकर हत्या कर दी थी. जैसे ही पुलिस को इस बारे में पता चला तो वो मानस को गिरफ्तार करने उनके घर पहुंची, लेकिन वहां दो और लाशें देखकर पुलिस भी चौंक गई. एक लाश खुद मानस की थी और दूसरी थी उसकी बहन शीबा की. पुलिस ने ये अंदाज़ा लगाया कि शायद मानस ने दिव्या को गोली मारने के बाद घर आकर अपनी बहन को मार डाला और खुद सुसाइड कर लिया. लेकिन दिव्या मिश्रा की बहन और यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा ने इस पूरे मामले को एक नया एंगल दिया है. उनका मानना है कि मानस और उसकी बहन का मर्डर किसी तीसरे व्यक्ति ने किया है. प्रज्ञा ने पुलिस से अपील की है कि वो इस सिरे से मामले की जांच करे.

प्रज्ञा का क्या कहना है?

प्रज्ञा ने दिव्या की हत्या के अगले ही दिन ये शक ज़ाहिर किया था कि किसी ने मानस की मदद की थी. उनका कहना था कि दिव्या का मर्डर करने के बाद वो ऑटो से घर भागा और उनके पास से तीन असलहे भी बरामद हुए. पुलिस ने जब मानस की कॉल डिटेल्स खंगाली तो उसमें भी किसी तीसरे शख्स के इस प्लान में शामिल होने के सबूत मिले हैं. अब पुलिस की टीम आगे की पड़ताल के लिए ICICI बैंक का रुख कर रही है. प्रज्ञा मिश्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए अपील की है कि पुलिस इस मामले की गहराई से जांच करे. उनका कहना है कि मानस ने खुद को, दिव्या और अपनी बहन शीबा को दूर से नहीं बल्कि सटाकर सिर में गोली मारी. प्रज्ञा ने कहा कि ये कोई ओपन शट केस नहीं, बल्कि काफी रहस्यमयी है.

प्रज्ञा ने उठाए सवाल

प्रज्ञा मिश्रा ने सवाल उठाते हुए कहा कि दिव्या को गोली मारने के बाद मानस 35-45 मिनट कहां गायब था, क्योंकि बैंक और घर के बीच सिर्फ 10-15 मिनट की दूरी है. उन्होंने कहा कि क्या इस दौरान वो किसी और के पास रुका था, क्या मानस के घर के अंदर उसकी बहन के अलावा कोई और भी मौजूद था, जिसने दोनों को मौत के घाट उतार दिया. दिव्या की मौत के बाद मानस के फोन से जो व्हाट्सऐप स्टेटस मिला था, उसे लेकर भी प्रज्ञा मिश्रा ने सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि क्या वो स्टेटस भी किसी और ने ही मानस के फोन से लगाया था, क्योंकि मानस लिखने के लिए सिर्फ हिंग्लिश यूज़ करता था और स्टेटस इंग्लिश में था, साथ ही उसमें जो ‘चीट’ शब्द का इस्तेमाल किया, क्या वो पूरे केस को गुमराह करने के लिए किया गया. प्रज्ञा मिश्रा ने कहा कि मानस के पास जो हथियार था, वो कहां से आया. क्या किसी ने उसे इस पूरे हत्याकांड को अंजाम देने के लिए उकसाया था.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply