IndiaPunjabTrending

​मोल्दोवा से पकड़ा गया जग्गू भगवानपुरिया का हिटमैन अमृत दलम, पंजाब में 21 आपराधिक मामलों में था वांछित

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स को बड़ी कामयाबी मिली है। विदेश में बैठकर आपराधिक गतिविधियां चला रहे कुख्यात गैंगस्टर अमृतपाल सिंह उर्फ अमृत दलम उर्फ गुरपाल सिंह को मोल्दोवा से भारत वापस लाया गया है। पंजाब पुलिस के मुताबिक, यूरोप के किसी देश से यह पंजाब पुलिस का पहला प्रत्यर्पण है। आरोपी को ‘Operation Eastern Reach’ के तहत करीब छह महीने तक चले अंतरराष्ट्रीय अभियान के बाद भारत लाया गया।

​मोल्दोवा से पकड़ा गया जग्गू भगवानपुरिया का हिटमैन अमृत दलम, पंजाब में 21 आपराधिक मामलों में था वांछित

पुलिस के अनुसार अमृतपाल सिंह गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के मुख्य हिटमैन के तौर पर काम करता था। उसके खिलाफ पंजाब में कुल 21 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें 4 मामले ट्रायल में हैं, जबकि 17 मामलों में जांच चल रही है।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक अमृतपाल सिंह अक्टूबर 2024 के आखिरी सप्ताह में भारत से फरार हुआ था। उसने चंडीगढ़ से जारी फर्जी पासपोर्ट का इस्तेमाल किया था, जिसमें उसकी पहचान ‘गुरपाल सिंह’ के नाम से दर्ज थी। भारत से निकलने के बाद वह पहले संयुक्त अरब अमीरात पहुंचा और इसके बाद कई देशों से होते हुए मोल्दोवा चला गया।

24 फरवरी 2026 को मोल्दोवा के अधिकारियों ने उसे उस समय गिरफ्तार किया, जब वह ओटासी स्टेट बॉर्डर से यूक्रेन जाने की कोशिश कर रहा था। इसके बाद पंजाब पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों ने उसे भारत वापस लाने की कानूनी प्रक्रिया शुरू की।

अमृतपाल सिंह के फर्जी पासपोर्ट और उसके संभावित ठिकानों से जुड़ी जानकारी पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ साझा की। इसके आधार पर उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस की प्रक्रिया शुरू की गई और नोटिस हासिल किया गया। इसके बाद AGTF और OFTEC Punjab की टीम ने लगातार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसकी गतिविधियों पर नजर रखी।

पुलिस के मुताबिक, भारत प्रत्यर्पण की कानूनी प्रक्रिया के दौरान 26 मई 2026 को अदालत ने अमृतपाल सिंह के भारत प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी। उसने इस फैसले के खिलाफ अपील की, लेकिन 16 जुलाई 2026 को Court of Appeal Centru ने उसकी अपील खारिज कर दी। इसके साथ ही उसके प्रत्यर्पण का आदेश अंतिम हो गया।

प्रत्यर्पण का रास्ता साफ होने के बाद पंजाब पुलिस की चार सदस्यीय टीम मोल्दोवा पहुंची। पुलिस टीम ने 11 सितंबर 2026 को चिशिनाउ एयरपोर्ट पर अमृतपाल सिंह को अपनी हिरासत में लिया और उसे भारत लाया गया। आरोपी को अजरबैजान के बाकू के ट्रांजिट रूट के जरिए भारत पहुंचाया गया।

पुलिस के अनुसार अमृतपाल सिंह के खिलाफ दर्ज मामलों में UAPA/Explosives, हत्या, Arms Act, NDPS, जबरन वसूली, Passport Act और अन्य BNS से जुड़े मामले शामिल हैं। उसके खिलाफ हत्या के 5, Arms Act के 9, NDPS का 1 और UAPA/Explosives का 1 मामला दर्ज बताया गया है।

जांच के तहत चल रहे 17 मामलों में 7 FIR बटाला, 4 गुरदासपुर, 2 अमृतसर कमिश्नरेट, 2 होशियारपुर, 1 लुधियाना कमिश्नरेट और 1 FIR SSOC अमृतसर से जुड़ी है। वहीं ट्रायल में चल रहे चारों मामले बटाला में दर्ज हैं।

पंजाब पुलिस ने बताया कि AGTF और OFTEC Punjab ने केंद्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के सहयोग से करीब छह महीने तक इंटेलिजेंस आधारित अंतरराष्ट्रीय अभियान चलाया। लगातार निगरानी और विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय के जरिए आरोपी की लोकेशन का पता लगाया गया और अंततः उसे भारत लाने में सफलता मिली।

करीब दो साल पहले फर्जी पहचान और पासपोर्ट के जरिए भारत से फरार हुआ अमृतपाल सिंह अब पंजाब पुलिस की हिरासत में है। उसके खिलाफ दर्ज 21 मामलों की जांच और कानूनी कार्रवाई अब आगे बढ़ेगी।

इस बीच गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के बीच कथित दरार की खबरें भी सामने आई थीं। इस दौरान सामने आए एक वॉयस मैसेज में गोल्डी बराड़ की ओर से कही गई बातों को लेकर भी काफी चर्चा हुई थी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply