TrendingUttar Pradesh

​Barabanki News: पेड़ के नीचे दबकर महिला की मौत, 16 घंटे बाद मिला शव, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

​Barabanki News: पेड़ के नीचे दबकर महिला की मौत, 16 घंटे बाद मिला शव, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

रामसनेहीघाट/बाराबंकी, अमृत विचार: दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को तेज हवा और बारिश के बीच दर्दनाक हादसा हो गया। अलियाबादपटरंगा मुख्य मार्ग पर अचानक भारी पेड़ गिरने से उसकी चपेट में आई 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद महिला का शव रातभर पेड़ के नीचे दबा रहा। करीब 16 घंटे बाद रविवार सुबह परिजनों को शव मिल सका। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

अलियाबाद क्षेत्र निवासी चौरासा पत्नी रामबरन शनिवार सुबह खेत देखने गई थीं। बताया जाता है कि करीब 11 बजे खेत से लौटते समय वह अलियाबादपटरंगा मुख्य मार्ग पर पहुंचीं। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ा भारी पेड़ अचानक भरभराकर उनके ऊपर गिर गया। पेड़ के नीचे दबने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

उधर, काफी देर तक चौरासा के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। देर शाम तक कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने अलियाबाद पुलिस चौकी में भी सूचना दी। इसके बावजूद रात तक उनका पता नहीं चल सका और शव पेड़ के नीचे ही दबा रहा।

रविवार सुबह परिजन फिर उनकी तलाश में निकले। इसी दौरान सड़क किनारे गिरे पेड़ पर उनकी नजर पड़ी। पेड़ के नीचे महिला का शव दबा देखकर परिजनों के होश उड़ गए। सूचना मिलते ही दरियाबाद कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

भारी पेड़ के नीचे दबे शव को निकालने में पुलिस और स्थानीय लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। बाद में फायर ब्रिगेड की सहायता से पेड़ को काटकर हटाया गया, जिसके बाद महिला का शव बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रोरोकर बुरा हाल रहा।

ः

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply