TrendingUttar Pradesh

​Barabanki News: सरयू के बढ़े जलस्तर और कटान से हेतमापुर में अलर्ट, एडीएम ने लिया जायजा, प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत देने पर जोर

​Barabanki News: सरयू के बढ़े जलस्तर और कटान से हेतमापुर में अलर्ट, एडीएम ने लिया जायजा, प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत देने पर जोर

बाराबंकी, अमृत विचार। जनपद में हुई अतिवृष्टि के चलते सरयू नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि और कटान की स्थिति को देखते हुए शनिवार को अपर जिलाधिकारी निरंकार सिंह ने तहसील रामनगर के ग्राम हेतमापुर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने नदी के बढ़े जलस्तर, कटान की स्थिति और प्रभावित क्षेत्र में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया।

एडीएम ने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों से राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी लेते हुए बाढ़ खंड के अधिकारियों को तत्काल कटान रोधी कार्य शुरू कराने और आवश्यक सुरक्षात्मक कार्य युद्धस्तर पर पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने नदी के जलस्तर और कटान की लगातार निगरानी रखने को कहा। साथ ही स्थिति के अनुसार अतिरिक्त संसाधन और श्रमशक्ति लगाकर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अपर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी रामनगर आकांक्षा गुप्ता को प्रभावित परिवारों को तत्काल आवश्यक राहत एवं अनुमन्य सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रभावित लोगों के लिए भोजन समेत अन्य जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ पूरी तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए।

एडीएम ने कहा कि प्रभावित क्षेत्र में जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। कटान रोधी कार्यों में किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाए और स्थिति पर लगातार नजर रखी जाए। इस दौरान सीओ जगतराम कनौजिया, अधिशासी अभियंता बाढ़ शशिकान्त सिंह, तहसीलदार रामनगर समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply