TrendingUttar Pradesh

​UP में बारिश का कहर : मायावती ने जताया दुख, बोलीं- प्रभावित लोगों की तुरंत मदद करे सरकार

​UP में बारिश का कहर :  मायावती ने जताया दुख, बोलीं- प्रभावित लोगों की तुरंत मदद करे सरकार

लखनऊ, अमृत विचार : बसपा प्रमुख और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने रविवार को सभी राज्य सरकारों से आग्रह किया कि वे भारी बारिश और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराएं। उत्तर प्रदेश में शनिवार को बारिश से जुड़ी घटनाओं में 10 लोगों की मौत और 17 लोगों के घायल होने के बाद उनकी यह टिप्पणी आई।

मायावती ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि पिछले कुछ दिनों से देश के अलगअलग हिस्सों में लोग भारी बारिश, आंधीतूफान और सूखे जैसे हालात की वजह से मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा, ”ऐसे कुदरती विकट हालात में संबंधित सभी राज्य सरकारों को प्रभावित लोगों की हर स्तर पर पूरी मदद करनी चाहिए।” बसपा प्रमुख ने केंद्र से भी आग्रह किया कि खराब मौसम की वजह से मुश्किलों का सामना कर रहे राज्यों को समय पर मदद उपलब्ध कराई जाए।

मायावती ने उठाया अहम कदम

सूखे की मार झेल रहे महाराष्ट्र का ज़िक्र करते हुए मायावती ने कहा कि राज्य सरकार को सूखे से प्रभावित लोगों, खासकर किसानों को तुरंत और प्रभावी राहत देनी चाहिए। मायावती ने पोस्ट में पार्टी में संगठनात्मक बदलाव की जानकारी देते हुए कहा कि देश में बसपा संगठन को तैयार करने व सर्वसमाज में पार्टी के जनाधार को बढ़ाने के लिए अब पार्टी संगठन को तीन सेक्टरों में बांट दिया गया है। उन्होंने कहा कि इसके तहत सेक्टर एक में 10 राज्य आते हैं, जिनमें बसपा के राज्यसभा सदस्य रामजी गौतम व सुरेश राव बतौर केंद्रीय सेक्टर प्रभारी पार्टी के सभी कार्य देख रहे हैं।” उन्‍होंने बताया कि सेक्टर दो में नौ राज्य आते हैं, जिनकी जिम्मेदारी पार्टी के पूर्व राज्यसभा सदस्य राजाराम व पूर्व विधायक अतर सिंह राव को केन्द्रीय सेक्टर प्रभारी के रूप में दी गई है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सेक्टर तीन में उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड आते हैं, जिनको पार्टी के केन्द्रीय कैम्प कार्यालय द्वारा सीधे देखा जा रहा है। उन्‍होंने आपदा पीड़ितों की मदद करने के लिए संगठनात्मक स्तर सेक्टर वार जिम्मेदारी भी है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply