CrimeIndia

​Alwar Crime News: रील बनाने वाली ‘कुमकुम’ को बॉयफ्रेंड ने मारा, दोनों लिव इन में रहते थे; 5 महीने की प्रेग्नेंट थी प्रेमिका

राजस्थान के अलवर में एक लव स्टोरी का खौफनाक अंत हुआ है. यहां एक युवक ने पांच महीने की प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड की पीटपीटकर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. आरोपी करीब डेढ़ साल से अपनी प्रेमिका के साथ लिवइन में रह रहा था. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

​Alwar Crime News: रील बनाने वाली ‘कुमकुम’ को बॉयफ्रेंड ने मारा, दोनों लिव इन में रहते थे; 5 महीने की प्रेग्नेंट थी प्रेमिका

मामला अलवर के नाहरपुर गांव का है. पुलिस के मुताबिक यहां लिवइन में रही 28 वर्षीय युवती कुमकुम की उसके प्रेमी योगेश चौधरी हत्या कर दी है. दोनों उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के गोवर्धन क्षेत्र में एक ही गांव के रहने वाले थे. दोनों पहले से शादीशुदा थे और दोनों के दोदो बच्चे भी हैं. बावजूद इसके, दोनों एक दूसरे के संपर्क में थे. परिवार वाले बाधा बने तो करीब डेढ़ साल पहले दोनों ने घर छोड़ दिया और यहां अलवर के नाहरपुर में किराए का घर लेकर रहने लगे.

रील बनाती थी कुमकुम

पुलिस की मुताबिक वारदात रविवार की देर रात की है. प्राथमिक जांच में पता चला है कि योगेश यहां एक कंपनी में नौकरी करता था. वहीं कुमकुम सोशल मीडिया पर रील बनाती थी. सोमवार की सुबह जब कुमकुम के कमरे से कोई हलचल नहीं मिली तो पड़ोसियों ने मकान मालिक को बताया. इसके बाद मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस के मुताबिक कमरे में कुमकुम मृत पड़ी थी. वहीं उसका फोन टूटा हुआ मिला. कमरे में उसके बाल भी उखड़कर बिखरे मिले.

प्रेग्नेंसी तो नहीं वारदात की वजह?

पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुमकुम को पांच महीने का प्रेग्नेंट बताया गया है. आरोपी योगेश की पत्नी भी प्रेग्नेंट बताई जा रही है. आशंका है कि इसी बात को लेकर दोनों झगड़ा हुआ होगा. इसी झगड़े में योगेश ने कुमकुम की पीटपीटकर हत्या कर दी. पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है.

रिपोर्ट: मुदित गौड़, अलवर

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply