IndiaTrendingUttar Pradesh

गर्लफ्रेंड के चक्कर में पकड़ा गया कानपुर किडनी ट्रांसप्लांट का मास्टरमाइंड, बड़ी रोचक है गिरफ्तारी

यूपी के कानपुर में अवैध किडनी ट्रांसप्लांट मामले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार किया गया है। वह लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था, लेकिन गर्लफ्रेंड से बातचीत ने उसको पुलिस के हत्थे चढ़ा दिया।

गर्लफ्रेंड के चक्कर में पकड़ा गया कानपुर किडनी ट्रांसप्लांट का मास्टरमाइंड, बड़ी रोचक है गिरफ्तारी
कानपुर: उत्तर प्रदेश के कई गैंगस्टर गर्लफ्रेंड के चक्कर में मारे गए या तो पकड़े गए। इनमें श्री प्रकाश शुक्ला, आशीष कुमार शर्मा उर्फ कन्हैया (कानपुर) और मेरठ के विनय त्यागी के नाम शामिल हैं। कुछ ऐसा ही एक मामला कानपुर जिले से सामने आया है। कानपुर किडनी ट्रांसप्लांट का मास्टरमाइंड रोहित तिवारी अपनी गर्लफ्रेंड के चक्कर में पुलिस की गिरफ्त में आ गया। पुलिस ने उसके ऊपर 25 हजार रुपये इनाम घोषित किया था।

कानपुर शहर में अवैध किडनी ट्रांसप्लांट मामले में फरार मास्टरमाइंड रोहित तिवारी एनेस्थीसिया का डॉक्टर नहीं था, बल्कि वह 12वीं पास वार्ड बॉय निकला। पुलिस ने रोहित तिवारी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। रोहित अपनी गर्लफ्रेंड और दिल्ली के नर्सिंग होम संचालक से वॉट्सऐप कॉलिंग के जरिए जुड़ा हुआ था। उसकी यही गलती भारी पड़ गई। पुलिस पहले उसकी गर्लफ्रेंड और नर्सिंग होम संचालक तक पहुंची। गर्लफ्रेंड से रोहित तिवारी के बारे में जानकारी मिल गई। मास्टरमाइंड रोहित तिवारी सोमवार को कल्याणपुर के इंदिरानगर में स्थित अधिवक्ता के घर जाने की तैयारी कर रहा था, तभी पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply