IndiaUttar Pradesh

आबान का शव लेने झांसी पहुंचा अतीक का बेटा अजहम, बोला- जेल में बंद भाइयों को मिट्टी में आने दिया जाए

Jhansi News: माफिया अतीक अहमद के परिवार से जुड़ी एक बड़ी खबर झांसी से सामने आई है. सड़क हादसे में जान गंवाने वाले अतीक अहमद के सबसे बेटे आबान अहमद के शव को लेने के लिए गुरुवार को उसका भाई अजहम अहमद झांसी पहुंचा. इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए अजहम ने भावुक अपील की कि उसके दोनों भाई, जो इस समय जेल में बंद हैं, उन्हें अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति दी जाए.

आबान का शव लेने झांसी पहुंचा अतीक का बेटा अजहम, बोला- जेल में बंद भाइयों को मिट्टी में आने दिया जाए

अतीक के चौथे नंबर के बेटे अजहम अहमद के झांसी पहुंचने के बाद आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गईं. इसके बाद शव को परिजनों के सुपुर्द करने की प्रक्रिया शुरू हुई. अस्पताल परिसर और आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई. बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो.

सड़क हादसे में आबान अहमद की मौत

गौरतलब है कि अतीक अहमद के पांचवे नंबर के बेटे आबान अहमद की गुरुवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी. हादसे की सूचना मिलते ही अतीक के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई. इस घटना के बाद परिजन झांसी पहुंचे और शव को अपने साथ ले जाने की तैयारी की. अजहम ने कहा कि मेरे भाइयों को मिट्टी में आने दिया जाए.

‘मेरे भाइयों को मिट्टी में आने दिया जाए’

फिलहाल प्रशासन की ओर से जेल में बंद भाइयों को मिट्टी में शामिल होने की अनुमति दिए जाने को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. यदि इस संबंध में कोई आवेदन किया जाता है तो उस पर नियमानुसार सक्षम न्यायालय या संबंधित प्रशासनिक प्राधिकारी द्वारा निर्णय लिया जाएगा.

अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि क्या मानवीय आधार पर जेल में बंद आबान अहमद के भाइयों को मिट्टी में शामिल होने की अनुमति मिलती है या नहीं. वहीं, इस पूरे घटनाक्रम को देखते हुए झांसी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क बना हुआ है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply