Ayodhya Ram Mandir Employee Action: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्री राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ी कार्रवाई हुई है। यहां ट्रस्ट में काम करने वाले तीन कर्मचारियों को हटाया गया है। सबसे बड़ी बात ये है कि इन कर्मचारियों में से एक आभूषणों के हिसाब किताब का काम देखता था। आपको बता दें यहां से हटाए जाने के बाद इन सभी को तीर्थ क्षेत्र पुरम का कार्य दिया गया है।

इन कर्मचारियों को हटाया
शिकायत के बाद ट्रस्ट से के डी तिवारी,बजरंग पाठक व सोमेश को हटाया गया है। जानकारी के अनुसार इनमें से के डी तिवारी रामलला के आभूषणों का हिसाब किताब देखते थे। तो वहीं बजरंग पाठक VIP के प्रसाद का काम देखते थे। इसके अलावा गोपाल राव के करीबी सोमेश यात्री सुविधा केंद्र के प्रभारी थे। इन तीनों को तीर्थ क्षेत्रपुरम में कार्य भार दिया गया है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के द्वारा ही तीर्थ क्षेत्र पुरम संचालित हो रहा है।



