
लखनऊ, अमृत विचार। आर्मी पब्लिक स्कूल, नेहरू रोड, लखनऊ में 19 और 20 अगस्त को आयोजित इंटर आर्मी पब्लिक स्कूल्स सेंट्रल कमांड गर्ल्स बास्केटबॉल टूर्नामेंट 2026 में खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दो दिवसीय प्रतियोगिता में APS गोरखपुर, APS नेहरू रोड लखनऊ और APS जबलपुर की टीमों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। टीमवर्क, अनुशासन और खेल भावना ने आयोजन को खास बनाया। मेजबान स्कूल की प्रधानाचार्य निधि राठौर ने सभी टीमों का गर्मजोशी से स्वागत किया।
सेमीफाइनल में गोरखपुर और जबलपुर का दबदबा
19 अगस्त को खेले गए पहले मुकाबले में APS गोरखपुर ने APS नेहरू रोड लखनऊ को 4404 के बड़े अंतर से हराया। वहीं दूसरे मुकाबले में APS जबलपुर ने मेजबान लखनऊ की टीम को 3316 से शिकस्त दी।
फाइनल में गोरखपुर ने मारी बाजी
20 अगस्त को टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें APS गोरखपुर ने APS जबलपुर को 4215 से हराकर चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। APS जबलपुर की टीम को रनरअप से संतोष करना पड़ा।
विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
समापन समारोह में प्रधानाचार्य निधि राठौर ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने विजेता और रनरअप टीमों को सम्मानित किया। शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए।
दो दिवसीय प्रतियोगिता खेल भावना, अनुशासन, टीमवर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की मिसाल पेश करते हुए सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
ः


