India

​टाटा की कार सस्ते में खरीदने का बेस्ट चांस! Tiago से Curvv तक, इन गाड़ियों पर मिल रहा तगड़ा ऑफर

अगर आप इस दीवाली अपने लिए टाटा की एक नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है. कंपनी इस महीने अपनी गाड़ियों पर बंपर डिस्काउंट ऑफर दे रही है, जिसके चलते आप सीधे 1.25 लाख रुपए की बचत कर सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं आप कौन सी कार पर कितने रुपए बचा सकते हैं.

​टाटा की कार सस्ते में खरीदने का बेस्ट चांस! Tiago से Curvv तक, इन गाड़ियों पर मिल रहा तगड़ा ऑफर

टाटा अल्ट्रोज

अल्ट्रोज एक है, जिसमें शार्प लुक, मॉडर्न फीचर और अच्छे सेफ्टी फीचर हैं.अल्ट्रोल पेट्रोल और सीएनजी पर 45,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं, जबकि अल्ट्रोज डीजल पर 40,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है. टाटा अल्ट्रोज की कीमत 6 लाख रुपये से 10.90 लाख रुपये के बीच है.

अल्ट्रोज पेट्रोल और अल्ट्रोज सीएनजी ऑफर :

ऑफरअमाउंट
कैश डिस्काउंट25,000 रुपये
एक्सचेंज15,000 रुपये
स्क्रैपेज20,000 रुपये
कुल बचत
45,000 रुपये तक

अल्ट्रोज डीजल पर डिस्काउंट ऑफर:

ऑफरअमाउंट
कैश डिस्काउंट20,000 रुपये
एक्सचेंज15,000 रुपये
स्क्रैपेज20,000 रुपये
कुल बचत
40,000 रुपये तक

टाटा नेक्सन

सबसे ज्यादा बिकने वाली सब4 मीटर एसयूवी कार में से एक है, जिसमें कई इंजन और वेरिएंट ऑप्शन मिलते हैं. नेक्सन पेट्रोल पर 45,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं, जबकि सीएनजी मॉडल पर 55,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है, जिनमें नकद डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और स्क्रैपेज बोनस शामिल हैं. नेक्सन डीजल पर 20,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है, जिसमें एक्सचेंज बोनस या स्क्रैपेज बोनस शामिल है. टाटा नेक्सन कार की कीमत 7.40 लाख रुपये से 14.52 लाख रुपये के बीच है.

नेक्सन पेट्रोल ऑफर:

ऑफरअमाउंट
कैश डिस्काउंट25,000 रुपये
एक्सचेंज15,000 रुपये
स्क्रैपेज20,000 रुपये
कुल बचत
45,000 रुपये तक

नेक्सन सीएनजी ऑफर

ऑफरराशि
नकद डिस्काउंट30,000 रुपये
एक्सचेंज20,000 रुपये
स्क्रैपेज25,000 रुपये
कुल बचत
55,000 रुपये तक

नेक्सन डीजल पर ऑफर:

ऑफरअमाउंट
एक्सचेंज15,000 रुपये
स्क्रैपेज20,000 रुपये
कुल बचत
20,000 रुपये तक

टाटा टियागो

पुरानी टियागो के बचे हुए स्टॉक पर 30,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं, जिनमें नकद डिस्काउंट, एक्सचेंज या स्क्रैपेज बोनस शामिल हैं. फेसलिफ्ट टियागो को लॉन्च हुए 4 महीने से ज्यादा हो गए हैं, फिर भी कई डीलरशिप के पास प्रीफेसलिफ्ट टियागो की कुछ यूनिट बची हुई है, जिन पर ये ऑफर मिल रहे हैं. ये यूनिट मई 2026 से पहले बनी प्रीफेसलिफ्ट टियागो की होंगी.

पुरानी टियागो पेट्रोल ऑफर:

ऑफरअमाउंट
कैश डिस्काउंट20,000 रुपये
एक्सचेंज10,000 रुपये
स्क्रैपेज15,000 रुपये
कुल बचत
35,000 रुपये तक

पुरानी टियागो सीएनजी ऑफर:

ऑफरअमाउंट
कैश डिस्काउंट15,000 रुपये
एक्सचेंज10,000 रुपये
स्क्रैपेज15,000 रुपये
कुल बचत
30,000 रुपये तक

टाटा टिगोर

टिगोर पर 30,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं. हाल ही में इसकी जगह नई टाटा एरिस कॉम्पैक्ट सेडान कार को उतारा गया है. इस पर मिल रहे ऑफर में नकद डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, या स्क्रैपेज बोनस शामिल है. अगर आप अभी भी टिगोर लेना चाहते हैं तो कुछ डीलरशिप के पास टिगोर कार की यूनिट बची हुईं हैं. इस महीने आप इसे डिस्काउंट ऑफर के साथ खरीद सकते हैं. टाटा टिगोर की एक्सशोरूम कीमत भारत में लगभग ₹5.49 लाख से ₹9.10 लाख के बीच है.

टाटा कर्व

अगर आप इस महीने एक यूनिक दिखने वाली कूपेस्टाइल एसयूवी कार लेने की सोच रहे हैं तो यह सबसे अच्छा समय है, क्योंकि टाटा कर्व मॉडल पर सबसे ज्यादा 1.25 लाख रुपये तक के ऑफर मिल रहे हैं. टाटा कर्व की एक्सशोरूम कीमत भारत में लगभग ₹9.99 लाख से शुरू होकर टॉप वेरिएंट के लिए ₹19.00 लाख तक जाती है.

कर्व पर ऑफर:

ऑफरअमाउंट
कैश डिस्काउंट30,000 रुपये
एक्सचेंज40,000 रुपये
स्क्रैपेज45,000 रुपये
लॉयल्टी बोनस50,000 रुपये
कुल बचत1,25,000 लाख रुपये तक

कर्व एक्स पर बेनेफिट :

ऑफरअमाउंट
लॉयल्टी बोनस20,000 रुपये
कुल बचत20,000 रुपये

नई कर्व एक्स सीरीज के साथ टाटा 20,000 रुप्ये का लॉयल्टी बोनस दे रही है. कर्व एक्स सीरीज को सितंबर 2026 में लॉन्च किया गया था, जिसके मिड वेरिएंट में अब ज्यादा फीचर हैं और इसकी कीमत 10 लाख रुपये से 18.75 लाख रुपये के बीच है.

टाटा हैरियर डीजल

इनमें से सिर्फ एक ही ऑफर का फायदा उठा सकते हैं. टाटा हैरियर डीजल पर 25,000 रुपये और 35,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस या स्क्रैपेज बोनस मिल रहे हैं.10,000 रुपये के कैश डिस्काउंट के साथ, हैरियर डीजल पर 45,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है. टाटा हैरियर की कीमत 13 लाख रुपये से 26.11 लाख रुपये के बीच है.

हैरियर डीजल पर बेनेफिट :

ऑफरअमाउंट
कैश डिस्काउंट10,000 रुपये
एक्सचेंज25,000 रुपये
स्क्रैपेज35,000 रुपये
कुल बचत
45,000 रुपये तक

टाटा सिएरा

इस महीने टाटा सिएरा पर 30,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं, जिसमें एक्सचेंज या स्क्रैपेज या लेवल अप, और लॉयल्टी बोनस शामिल हैं.
ये फायदे सिएरा पेट्रोल और डीजल दोनों मॉडल पर मिल रहे हैं.इसकी कीमत 11.49 लाख रुपये से 21.59 लाख रुपये के बीच है. लगभग सभी टाटा कार पर डिस्काउंट ऑफर मिल रहे हैं, ऐसे में इस महीने नई टाटा कार खरीदने का यह सबसे सही समय है.

ऑफरअमाउंट
एक्सचेंज30,000 रुपये
स्क्रैपेज30,000 रुपये
लेवल अप30,000 रुपये
लॉयल्टी बोनस30,000 रुपये
कुल बचत
60,000 रुपये तक

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply