CricketIndiaTrending

लगातार 5वीं हार के बाद भड़के कप्तान श्रेयस अय्यर, प्लेऑफ से बाहर होने के खतरे पर कहा “कैसे हजम करूं मैं…

Shreyas Iyer: आईपीएल 2026 में कल रात मुंबई इंडियंस का सामना पंजाब किंग्स की टीम से धर्मशाला में हुआ, जहां टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 200 रन बनाने में सफल रही, जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस ने इस लक्ष्य को 19.5 ओवरों में 6 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया.

लगातार 5वीं हार के बाद भड़के कप्तान श्रेयस अय्यर, प्लेऑफ से बाहर होने के खतरे पर कहा “कैसे हजम करूं मैं…
लगातार 5वीं हार के बाद भड़के कप्तान श्रेयस अय्यर, प्लेऑफ से बाहर होने के खतरे पर कहा “कैसे हजम करूं मैं…

पंजाब किंग्स की ये लगातार 5वीं हार है. इसके बाद अब पंजाब किंग्स के लिए प्लेऑफ की राह मुश्किल होती नजर आ रही है. अब मुंबई इंडियंस से मिली हार के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर बेहद दुखी हैं.

Shreyas Iyer हैं इस मैच से बेहद दुखी

पंजाब किंग्स की ये लगातार 5वीं हार है. अब जब मुंबई इंडियंस के सामने 200 रन बनाने के बावजूद भी शिकस्त का सामना करना पड़ा, तो श्रेयस अय्यर ने कहा कि

“खैर, हार पचाना बहुत मुश्किल है, लेकिन मैं यहाँ किसी एक कारण पर उंगली नहीं उठाना चाहता क्योंकि यह क्रिकेट का एक शानदार मैच था, बहुत ही बढ़िया मुकाबला था. तिलक ने कमाल का खेला, उन्होंने अपने शॉट्स बहुत अच्छे से चुने और फील्डिंग भी बहुत बढ़िया की, इसलिए उन्हें इसका श्रेय जाता है.”

वहीं अज़मत की तारीफ़ करते हुए पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि

“निश्चित रूप से, एक समय हम लगभग 170 से 180 रन बनाने की सोच रहे थे, और उसके बाद उन्होंने मैच का रुख हमारी तरफ मोड़ दिया. छक्के लगाने में उनका शानदार प्रदर्शन रहा, और 16वें या 17वें ओवर से हमने मैच पर पकड़ बनाई और 200 रन तक पहुंचना उनके लिए सराहनीय रहा.”

श्रेयस अय्यर ने आरसीबी को दी खुली चुनौती

पंजाब किंग्स अब तक 12 मैच खेल चुकी है और लीग मैच में अब उनके लिए सिर्फ 2 मैच शेष बचे हैं, अगर इन मैचों में पंजाब किंग्स को शिकस्त का सामना करना पड़ा, तो आईपीएल 2026 की राह उनके लिए मुश्किल होने वाली है. पंजाब किंग्स अपना अगला मैच आरसीबी के खिलाफ खेलने वाली है, वहीं अंतिम मैच लखनऊ सुपर जायंटस के खिलाफ खेलेगी. मैच के बाद श्रेयस अय्यर ने आरसीबी को खुली चुनौती देते हुए कहा कि

“अगले मौके के लिए मैं बहुत उत्साहित हूँ. यह दोपहर का मैच है, और हमें दोनों मैच जीतने ही हैं. ये दोनों मैच बेहद रोमांचक होने वाले हैं. मैं इन्हें खेलने के लिए बेताब हूँ.”

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply