आज से छठ महापर्व की शुरुआत हो रही है. चार दिन चलने वाले इस त्योहार में सूर्यदेव और छठी मैया की विशेष पूजा की जाती है. महिलाएं और उनके परिवार के लोग जीवन में सदैव सुख एवं समृद्धि की कामना करते हैं. इसके अलावा माताएं संतान की लंबी उम्र, अच्छा स्वास्थ्या और खुशहाल जीवन के लिए व्रत भी रखती हैं. इस पर्व में नहायखाय, खरना, संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य की खास परंपरा को निभाया जाता है. इसके अलावा ठेकुआ और दूसरे कई स्वादिष्ट व्यंजन चीजें तैयार की जाती है.

खास बात है कि इस त्योहार पर लोग एकदूसरे को शुभकामनाएं देकर खुशियां बांटते हैं. दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को छठ की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो इन मैसेज के जरिए आप अपनी भावनाएं जाहिर कर सकते हैं.
छठ पूजा के शुभकामना संदेश । Chhath Puja 2026 Wishes in Hindi
- छठी मैया का आशीर्वाद आपके परिवार पर हमेशा बना रहे, जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का नया सवेरा आए। छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं!
- उगते सूरज की किरणें आपके जीवन में नई उम्मीदें जगाएं और छठी मैया आपकी हर मनोकामना पूरी करें। छठ पूजा की मंगलकामनाएं!
- सूर्य देव की रोशनी से आपका जीवन जगमगाए, छठी मैया की कृपा से घरआंगन खुशियों से भर जाए। शुभ छठ महापर्व!
- छठी मैया के दरबार में आपकी हर प्रार्थना स्वीकार हो, परिवार में हमेशा प्रेम, सुख और खुशहाली बनी रहे। छठ पूजा की बधाई!
- चार दिनों की आस्था, तपस्या और भक्ति का यह पर्व आपके जीवन में खुशियों की नई सौगात लेकर आए। छठ महापर्व की शुभकामनाएं!
- डूबते सूर्य को अर्घ्य और उगते सूर्य को प्रणाम, छठी मैया पूरी करें आपके हर अरमान। छठ पूजा की हार्दिक बधाई!
- हर घर में खुशियों का उजाला हो, हर चेहरे पर मुस्कान हो और छठी मैया का आशीर्वाद सब पर बना रहे। Happy Chhath Puja 2026
- सूर्य देव की कृपा से जीवन में सफलता का प्रकाश फैले और छठी मैया के आशीर्वाद से हर संकट दूर हो। छठ पर्व की शुभकामनाएं!
- श्रद्धा के सूप में आस्था के फूल सजें, सूर्य देव और छठी मैया से आपके जीवन में खुशियों की बरसात हो। आपको और आपके परिवार को छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
- छठी मैया आपके परिवार को निरोगी जीवन, सुखसमृद्धि और अपार खुशियां प्रदान करें। इस पावन पर्व की ढेरों बधाइयां!
- छठी मैया की महिमा से हर मुश्किल आसान हो, आपके परिवार का हर सपना साकार हो। छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!
- प्रकृति की पूजा और सूर्य उपासना का यह पावन पर्व आपके जीवन में नई ऊर्जा, नई उम्मीद और ढेर सारी खुशियां लेकर आए। छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं!



