CricketIndia

DC vs RCB: बेंगलुरु की धमाकेदार जीत, दिल्ली कैपिटल्स को 6.3 ओवर में 9 विकेट से चटाई धूल

Satya Report: DC vs RCB IPL 2026: IPL 2026 के 39वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का आमनासामना हुआ। कप्तान अक्षर पटेल की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स को पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिला। आरसीबी की घातक गेंदबाजी के आगे दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम 75 रन पर ढेर हो गई। RCB की ओर से जोश हेजलवुड ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके। वहीं, भुवनेश्वर कुमार ने 3 बल्लेबाजों को आउट किया। दिल्ली की ओर से अभिषेक पोरेल ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए। इसके जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने महज 6.3 ओवर में 1 विकेट खोकर 76 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। RCB की ओर से विराट कोहली ने 23 और देवदत्त पड़िक्कल ने 34 रनों की पारी खेली। दिल्ली की ओर से काइल जैमीसन को एक सफलता मिली।

DC vs RCB: बेंगलुरु की धमाकेदार जीत, दिल्ली कैपिटल्स को 6.3 ओवर में 9 विकेट से चटाई धूल
DC vs RCB: बेंगलुरु की धमाकेदार जीत, दिल्ली कैपिटल्स को 6.3 ओवर में 9 विकेट से चटाई धूल

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन: साहिल पारख, केएल राहुल , नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल , दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, टी नटराजन, काइल जैमीसन।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन: विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार , जितेश शर्मा , टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply