
Rajasthan Crime News : राजस्थान की राजधानी जयपुर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जयपुर के हरमाड़ा इलाके में पत्नी को शक था कि उसके पति का पड़ोसन के साथ चक्कर है. अवैध संबंधों के शक ने पत्नी को इस कदर सनकी बना दिया कि उसने पड़ोसन से ही बदला लेने की ठान ली. इसके बाद पड़ोसन को सबक सिखाने की नीयत से महिला ने बच्ची की हत्या की खौफनाक साजिश रची और उसका गला घोंटकर मार डाला. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची की मौत दम घुटने से होना सामने आया है. इसके बाद जांच की कड़ी में शक यकीन में बदला तो महिला को गिरफ्तार कर लिया.
कैसे मारा बच्चे को
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि पति और पड़ोसन के बीच अवैध संबंध का शक होने पर बदला लेने के लिए सारी साजिश रची. वह पड़ोसन को ऐसा दर्द देना चाहती थी, जिससे वह जीवन भर याद रखे. 5 साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी. इसी दौरान प्लानिंग के तहत लालच देकर बच्ची को अपने घर लेकर गई. इसके पाद बच्ची के कपड़े उतार दिए और मार डाला. फिर शव को कंबल में लपेटकर घर में रखे बेड के अंदर छिपा दिया. डीसीपी (वेस्ट) प्रशांत किरन ने बताया कि पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी महिला गुड़िया को गिरफ्तार कर लिया है.
पत्नी ने यूट्यूब पर सीखी तरकीब
पत्नी ने यूट्यूब के जरिये मासूम की हत्या की तरकीब सीखी फिर 5 साल के बच्चे का मर्डर किया. जयपुर के हरमाड़ा इलाके में 5 साल की बच्ची की हत्या के मामले में आरोपी महिला की पुलिस की गिरफ्त में है. वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई है.
आरोपी महिला ने करीब 3 महीने तक फेसबुक और यूट्यूब देखकर मर्डर करने प्लानिंग की. उसने क्राइम सीरियल भी देखा. इसमें उसने पाया कि एक तरकीब से बच्चे की चीखने की आवाज बाहर तक नहीं जाएगी.
कैसे मिला शव
पुलिस ने शक के आधार पर बच्ची के नहीं मिलने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले. फिर महिला के घर की तलाशी ली दो कंबल में लिपटा मासूम का शव बरामद हुआ. पूछताछ में सामने आया कि महिला बच्ची की लाश फेंकने की तैयारी में थी. इससे पहले ही महिला को पुलिस ने धर दबोचा.



