Hyundai भारतीय बाजार में अपनी पहली ऐसी कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV लाने की तैयारी कर रही है, जिसे खासतौर पर भारत के ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है. कंपनी 16 जनवरी 2027 को इस नई इलेक्ट्रिक गाड़ी से पर्दा उठा सकती है. इसे फिलहाल Ioniq P नाम से जाना जा रहा है, हालांकि Hyundai Motor India ने अभी इसके नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

इस गाड़ी की सबसे खास बात इसकी कीमत और रोजाना इस्तेमाल की सुविधा होगी. इलेक्ट्रिक कार खरीदने वाले ग्राहक आमतौर पर रेंज, चार्जिंग और बजट को ज्यादा महत्व देते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी कीमतों का एलान 4 से 9 फरवरी 2027 के बीच होने वाले Auto Expo में किया जा सकता है. ऐसे में जनवरी में गाड़ी और उसके फीचर्स की जानकारी मिल सकती है, लेकिन कीमत के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है.
ऐसा हो सकता है नई इलेक्ट्रिक SUV का डिजाइन
इस को भारतीय सड़कों पर कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है. इसका डिजाइन बॉक्सी और सीधा नजर आता है. यह चार मीटर से छोटी इलेक्ट्रिक SUV हो सकती है. टेस्टिंग मॉडल में छोटी ओवरहैंग, मोटे पिलर, रूफ रेल्स और आगेपीछे अलग डिजाइन की लाइटें दिखाई दी हैं. कुछ मॉडल में फ्लशस्टाइल डोर हैंडल और दो हिस्सों वाला रूफ स्पॉयलर भी नजर आया है.
हालांकि, ये सभी बातें टेस्टिंग मॉडल पर आधारित हैं। कंपनी ने अभी इसका फाइनल डिजाइन या फीचर्स की पूरी सूची जारी नहीं की है. इसके डायमेंशन से अंदाजा लगाया जा रहा है कि Hyundai का फोकस केबिन में ज्यादा जगह और SUV जैसी ऊंची ड्राइविंग पोजिशन देने पर होगा.
बैटरी और फीचर्स को लेकर क्या है जानकारी?
इस इलेक्ट्रिक SUV का डेवलपमेंट कोड HE1i बताया जा रहा है. इसमें का कॉम्पैक्ट EGMP इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म मिल सकता है, जिसका इस्तेमाल विदेशों में बिकने वाली Inster में भी होता है. हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि भारतीय मॉडल में भी वही बैटरी और मोटर मिलेंगे.
नई SUV में स्टैंडर्ड और लॉन्ग रेंज वाले ऑप्शन आने की उम्मीद है. विदेशों में Inster में 42 kWh और 49 kWh बैटरी मिलती है, लेकिन इन्हें भारतीय मॉडल की पक्की स्पेसिफिकेशन नहीं माना जा सकता. Hyundai ने अभी बैटरी क्षमता, रेंज, मोटर की पावर, चार्जिंग स्पीड और कीमत का खुलासा नहीं किया है.
कंपनी ने इसमें Level 2 ADAS और नई जनरेशन का इंफोटेनमेंट सिस्टम देने के संकेत दिए हैं. Pleos Connect सिस्टम मिलने की संभावना है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है. वेंटिलेटेड सीटें, पैनोरमिक सनरूफ और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स की चर्चा भी अभी अटकलों पर आधारित है.
Tata Nexon EV समेत इन गाड़ियों से होगा मुकाबला
भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Tata Nexon EV, Mahindra XUV 3XO EV और Kia Syros EV जैसी गाड़ियों से हो सकता है. ग्राहक सिर्फ स्क्रीन और फीचर्स नहीं देखेंगे, बल्कि पीछे बैठने की जगह, सफर का आराम, चार्जिंग में लगने वाला समय, बैटरी वारंटी और असली सड़कों पर मिलने वाली रेंज भी जांचेंगे.
Hyundai का बड़ा सेल्स और सर्विस नेटवर्क कंपनी के लिए फायदेमंद हो सकता है. हालांकि, हर डीलरशिप पर इलेक्ट्रिक कार की सर्विस और चार्जिंग से जुड़ी मदद मिलना भी जरूरी होगा.इस SUV की कीमत भी इसकी सफलता में अहम भूमिका निभाएगी. छोटी बैटरी के साथ कम शुरुआती कीमत या बड़ी बैटरी और ज्यादा फीचर्स वाले महंगे वेरिएंट, कंपनी को इनमें से सही विकल्प चुनना होगा. वहीं, गाड़ी और उसके पुर्जों का कितना निर्माण भारत में होगा, इसकी जानकारी भी अभी सामने नहीं आई है.



