IndiaUttar Pradesh

​‘अपराधी किसी जाति-धर्म-पार्टी का हो, उसकी जगह जेल में होगी’, मेनिफेस्टो में अखिलेश का वचन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने PDA प्रणपत्र में कानूनव्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने का वादा किया. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार अपराध और अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति का पालन करेगी. संगठित अपराध और हेट क्राइम के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी. PDA सरकार जाति और धर्म के आधार पर किसी भी तरह का दंगा नहीं होने देगी और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करेगी.

​‘अपराधी किसी जाति-धर्म-पार्टी का हो, उसकी जगह जेल में होगी’, मेनिफेस्टो में अखिलेश का वचन

अखिलेश यादव ने खास तौर पर दोहराया कि सत्ता में आने पर गुंडागर्दी, माफियागिरी, जमीनों पर कब्जे और महिलाओं के खिलाफ अपराध बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे. उन्होंने कहा, ‘वचन देता हूं, जब सत्ता में आएंगे तो गुंडागर्दी, माफियागिरी, जमीन पर कब्जे और महिलाओं के प्रति अपराध बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे… अपराधी चाहे किसी भी जाति और धर्म का हो, उसे कारागार भेजा जाएगा.’ इसके बाद उन्होंने अपराधियों के राजनीतिक संरक्षण को लेकर भी स्पष्ट संदेश दिया.

अखिलेश यादव ने कहा कि अपराधी किसी भी पार्टी का व्यक्ति होगा, उसकी जगह कारागार में होगी. उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए दोहराया कि अपराधी किसी भी पार्टी से जुड़ा हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा. अपराध करने वाले की पहचान उसकी पार्टी नहीं, उसका अपराध होगा और उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ बनेगी विशेष STF

घोषणापत्र में किसी भी माफिया या प्रभावशाली व्यक्ति को गरीब, पिछड़े, दलित और असहाय लोगों की जमीन पर कब्जा नहीं करने देने का वादा किया गया है. इसके लिए एक विशेष STF बनाने की बात कही गई है, जो जमीन से जुड़े विवादों में कार्रवाई करेगी और प्रभावशाली लोगों को कमजोर वर्गों की जमीन पर कब्जा करने से रोकेगी. सपा ने जमीन कब्जाने की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए डायल100/112 की तर्ज पर अलग रंग की गाड़ियां बनाने और उनकी लगातार पेट्रोलिंग कराने का प्रस्ताव रखा है. इन गाड़ियों के जरिए ऐसे मामलों पर नजर रखी जाएगी.

व्यापारियों की सुरक्षा, बाजारों में डायल112 की तैनाती

अखिलेश यादव ने कहा कि व्यापारी, दुकानदार, कारोबारी और उद्यमियों को माफिया या दबंग परेशान नहीं कर पाएंगे. व्यापारियों के उत्पीड़न को रोकने के लिए विशेष निगरानी व्यवस्था बनाई जाएगी. सभी प्रमुख बाजारों में डायल100/112 की गाड़ियां तैनात की जाएंगी और संबंधित जिलों के अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी. पार्टी ने देशभर में माफिया और गुंडों को पनपने नहीं देने तथा उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का वादा भी किया है.

महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष पुलिस ढांचा

महिलाओं की सुरक्षा को सबसे महत्वपूर्ण बताते हुए सपा ने DGP के नियंत्रण में विशेष महिला पुलिस ढांचा बनाने का प्रस्ताव रखा है. यह व्यवस्था गांवों तक अपनी पहुंच बनाएगी और महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकने के साथ घटना होने पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करेगी. महिलाओं की सुरक्षा के लिए 1090 सेवा को फिर से मजबूत करने और डायल100/112 को प्रभावी बनाने का वादा किया गया है, ताकि पुलिस कम से कम समय में मौके पर पहुंच सके.

गांवों और शहरों में CCTV, ड्रोन और AI से निगरानी

घोषणापत्र के मुताबिक, एक साल के भीतर गांवों और शहरों के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर CCTV कैमरे और ड्रोन निगरानी व्यवस्था स्थापित की जाएगी. इस व्यवस्था को यूपी100/112 के नियंत्रण केंद्र से जोड़ा जाएगा. अपराध नियंत्रण के लिए AI आधारित व्यापक प्रणाली भी लागू करने का प्रस्ताव है. प्रमुख शहरों में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए AI युक्त तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा. वहीं, सभी जिलों में साइबर क्राइम यूनिट स्थापित कर साइबर अपराध पर नियंत्रण का वादा किया गया है.

पुलिस में खाली पद भरने और 33 फीसदी महिला प्रतिनिधित्व का वादा

सपा ने उत्तर प्रदेश पुलिस के सभी खाली पद तत्काल भरने की बात कही है. नई भर्तियों में महिलाओं को 33 फीसदी प्रतिनिधित्व देने का प्रस्ताव है. पुलिसकर्मियों के कल्याण के लिए काम के घंटे तय करने, साप्ताहिक छुट्टी और बेहतर वर्कलाइफ बैलेंस की व्यवस्था करने का वादा किया गया है. पुलिसकर्मियों को सरकारी आवास, पदोन्नति के अवसर और पड़ोसी जिलों में तैनाती का विकल्प देने की बात भी घोषणापत्र में शामिल है. साइकिल के स्थान पर मोटरसाइकिल भत्ता और मोबाइल भत्ता देने के साथ पौष्टिक आहार भत्ते में बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा गया है. पतिपत्नी दोनों के पुलिस विभाग में होने पर यथासंभव उनकी तैनाती एक ही जिले में करने का प्रयास किया जाएगा.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply