समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी कर दिया. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसे जारी किया. समाजवादी पार्टी ने अपने मेनिफेस्टो में कई बड़े एलान किए. इसमें महिलाओं को पेंशन, बेरोजगारी भत्ता और शिक्षामित्रों के लिए मानदेय बढ़ाने जैसी कई बड़ी घोषणाएं शामिल हैं.

अखिलेश यादव ने एलान किया कि शिक्षा विभाग के सभी रिक्त पदों पर एक साल के भीतर नियुक्तियां होंगी, संविदा नियुक्तियां बंद होंगी. शिक्षा मित्रों का मानदेय 5 हजार रुपये प्रति माह बढ़ाने का वादा कर अखिलेश यादव ने एलान किया कि उनके नियमितीकरण के लिए विशेष अभियान चलेगा.
नई शिक्षा नीति लागू करने का एलान
अखिलेश यादव ने कहा कि 12वीं पास छात्रों को लैपटॉप वितरण योजना फिर से शुरू की जाएगी. सभी प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में वाईफाई की सुविधा मिलेगी. मौजूदा सरकार में बंद किए गए 26 हजार प्राथमिक विद्यालयों को फिर से संचालित किया जाएगा. बड़े शहरों में छात्रछात्राओं के लिए आवासीय छात्रावास बनाए जाएंगे.
अखिलेश ने एलान किया कि अगर समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है, तो उत्तर प्रदेश में नई शिक्षा नीति लागू की जाएगी. ट्रैफिक में सुधार AI युक्त टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा. उन्होंने कहा ति माफिया गुंडों को पनपने नहीं दिया जाएगा. तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित किया जाएगा. अखिलेश ने कहा कि माफिया व्यापारी का उत्पीड़न नहीं कर पाएगा. इसके लिए विशेष निगरानी की व्यवस्था के ली dial 112 को तैनात किया जाएगा
अखिलेश ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने का भी वादा किया.



