Asia Power Index 2026: दुनिया में भारत का दबदबा बढ़ रहा है. भारत की ताकत लगातार बढ़ रही है. अब इस पर ग्लोबल रैंकिंग एजेंसियां भी मुहर लगा रही हैं. जी हां, एशिया में भारत की ताकत बढ़ी है. एशिया पावर इंडेक्स 2026 में भारत तीसरे नंबर पर पहुंच गया है. अब भारत से आगे केवल अमेरिका और चीन ही हैं. जापानरूस तो भारत से भी पीछे हैं. इस तरह एशिया पावर इंडेक्स में अमेरिका और चीन को भारत से कड़ी टक्कर मिल रही है. अमेरिकाचीन के बाद भारत का स्थान इसमें तीसरा है.
अगर एशिया पावर इंडेक्स 2026 की मानें तो अमेरिका और चीन के बाद भारत एशिया का तीसरा सबसे शक्तिशाली देश बनकर उभरा है. द लोवी इंस्टीट्यूट ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर यह जानकारी साझा की है. इसके मुताबिक, भारत की वैश्विक ताकत और प्रभाव में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. इस इंडेक्स में भारत का स्कोर बढ़कर 40.5 हो गया है. खास बात यह है कि भारत और चीन के बीच ताकत का अंतर 2018 के बाद सबसे कम स्तर पर पहुंच गया है.
किस स्थान पर कौन सा देश?
The Lowy Institute की ओर से जारी 2026 की रैंकिंग में अमेरिका 78.9 अंकों के साथ पहले चीन 73.6 अंकों के साथ दूसरे और भारत 40.5 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है. जापान 38.6 अंकों के साथ चौथे और रूस 32.2 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है. खास बात यह है कि भारत का स्कोर जापान से भी ज्यादा है. इस रैंकिंग में भारत का प्रदर्शन एशिया में उसकी बढ़ती ताकत और प्रभाव को दिखाता है.
लोवी इंस्टीट्यूट ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में स्थित एक स्वतंत्र और गैरदलीय अंतरराष्ट्रीय मामलों का थिंक टैंक है.इसकी स्थापना 2003 में ऑस्ट्रेलियाई कारोबारी सर फ्रैंक लोवी ने की थी. यह संस्थान दुनिया की राजनीति, विदेश नीति, सुरक्षा, अर्थव्यवस्था और अलगअलग देशों के आपसी रिश्तों पर रिसर्च करता है. अंतरराष्ट्रीय मामलों और एशियाप्रशांत क्षेत्र की रणनीतिक स्थिति पर इसकी रिपोर्ट और विश्लेषण को दुनिया भर में महत्व दिया जाता है. संस्थान की एशिया पावर इंडेक्स रिपोर्ट 2018 से जारी हो रही है. इसमें एशिया के 27 देशों और क्षेत्रों की ताकत और प्रभाव का आकलन किया जाता है.
हंटर मार्सटन ने भी दी खुशखबरी
वहीं. लोवी इंस्टीट्यूट एशिया पावर इंडेक्स के डायरेक्टर हंटर मार्सटन ने भी अपने एक्स अकाउंट पर यह जानकारी साझा की है. उन्होंने लिखा 2026 का ‘लोवी इंस्टीट्यूट एशिया पावर इंडेक्स’ जारी हो गया है. यह एशिया में किसके पास कितनी ताकत है, इसका पता लगाने के लिए 131 पैमानों के आधार पर 27 देशों और क्षेत्रों को रैंक करता है. उन्होंने साफ लिखा कि भारत का प्रभाव बढ़ा है. उनके मुताबिक, भारत का स्कोर बढ़कर 40.5 हो गया है, जिससे एक बड़ी ताकत के रूप में इसकी स्थिति और मजबूत हुई है. 2018 के बाद से चीन और भारत के बीच का अंतर अब सबसे कम है. आर्थिक क्षमता में थोड़ी गिरावट के बावजूद, शी जिनपिंग के बाद मोदी को क्षेत्र का दूसरा सबसे प्रभावी नेता माना गया है.



