IndiaTrending

बंगाल चुनाव के बीच IPAC डायरेक्टर विनेश चंदेल की गिरफ्तारी, 10 दिन की ED रिमांड में भेजा गया

मंगलवार को दिल्ली की एक अदालत ने IPAC डॉयरेक्टर विनीश चंदेल को ईडी की 10 दिन की हिरासत में भेजा है. उन पर PMLA के तहत मनी लांड्रिंग का आरोप है. ईडी ने वित्तीय घपलों, फर्जी बिल और हवाला लेनदेन का खुलासा किया है.
बंगाल चुनाव के बीच IPAC डायरेक्टर विनेश चंदेल की गिरफ्तारी, 10 दिन की ED रिमांड में भेजा गया

मंगलवार तड़के दिल्ली की एक अदालत ने पॉलिटिकल कंसल्टेंसी फर्म इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (IPAC) के डायरेक्टर विनीश चंदेल को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की 10 दिन की हिरासत में भेज दिया. पटियाला हाउस कोर्ट की एडिशनल सेशंस जज (ASJ) शेफाली बरनाला टंडन ने रिमांड ऑर्डर पास किया है. चंदेल को ED ने कल रात गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश किया, सुनवाई मंगलवार सुबह तक हुई, जिसके बाद जज ने उन्हें सेंट्रल एजेंसी की कस्टडी में भेज दिया है.

ईडी के मुताबिक विनीश चंदेल PAC कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड के सह-संस्थापकों में से एक हैं और उनके पास कंपनी में 33 फीसद हिस्सेदारी है. उन पर धनशोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत मामला दर्ज है. यह मामला दिल्ली पुलिस की FIR पर आधारित है. ईडी की जांच में कंपनी से जुड़ी कई वित्तीय घपले सामने आए हैं. आरोप है कि कंपनी को हिसाब वाला और बिना हिसाब का पैसा मिला. साथ ही, बिना किसी सही कारोबारी वजह के कर्ज लिया गया और फर्जी बिल जारी किए गए. साथ ही पैसों को थर्ड पार्टी के जरिए भी भेजा गया है.

हवाला से भेजे चंदेल ने पैसे

एक आरोप है कि हवाला के जरिए पैसा भेजे गए हैं. ईडी ने यह भी आरोप लगाया है कि नकदी ले जाने के लिए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय हवाला चैनलों का इस्तेमाल किया गया. IPAC के डॉयरेक्टर पर बंगाल चुनाव से पहले ये एक्शन, ममता बेनर्जी की राजनीती में बड़ी हलचल पैदा कर सकता है. IPAC ममता की पार्टी TMC का चुनावी काम देखते है, इस वजह से ये केस और सुर्खियों में बना हुआ है.

पहले भी हो चुकी है ईडी की कार्रवाई

इससे पहले ईडी ने कोलकाता के साल्ट लेक स्थित आई-पीएसी के कार्यालय पर छापा मारा था. उस समय पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ ईडी की झड़प भी हुई थी. अब इसी मामले में विनीश चंदेल को गिरफ्तार किया गया है और अदालत ने उन्हें ईडी की हिरासत में दे दिया है. अब ईडी उनसे पूछताछ करेगी और मामले की आगे की जांच करेगी.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply