IndiaPunjabTrending

मुकेरियां नहर पर सुरक्षा रेलिंग लगवाने हेतु खन्ना ने मानवाधिकार आयोग से की हस्तक्षेप की अपील

होशियारपुर : पूर्व राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अविनाश राय खन्ना ने मुकेरियां क्षेत्र में नहर के दोनों किनारों पर सुरक्षा रेलिंग न होने के कारण हर समय बनी रहने वाली गंभीर दुर्घटनाओं की आशंका पर चिंता व्यक्त करते हुए इस संबंध में पंजाब राज्य मानवाधिकार आयोग को पत्र भेजा है।

मुकेरियां नहर पर सुरक्षा रेलिंग लगवाने हेतु खन्ना ने मानवाधिकार आयोग से की हस्तक्षेप की अपील

खन्ना के कार्यालय से सचिव ज्योति कुमार जौली ने बताया कि मुकेरियां क्षेत्र की इस नहर के किनारे प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन, स्कूली विद्यार्थी और स्थानीय लोग आवागमन करते हैं। नहर के दोनों ओर सुरक्षा रेलिंग न होने के कारण किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है, जिससे लोगों के जीवन और सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है जो केवल प्रशासनिक लापरवाही का मामला नहीं, बल्कि नागरिकों के जीवन एवं सुरक्षा के अधिकार से जुड़ा मानवाधिकार का विषय भी है। इस तथ्य को गंभीरता से लेते हुए खन्ना ने इस सम्बन्धी प्रदेश मानवाधिकार आयोग से आग्रह किया है कि वह पंजाब सरकार एवं संबंधित विभागों को तत्काल नहर के दोनों किनारों पर मजबूत सुरक्षा रेलिंग स्थापित करने के निर्देश जारी करे, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। साथ ही उन्होंने इस गंभीर अनियमितता एवं लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने की भी मांग की है। खन्ना ने कहा कि जनसुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जा सकती। सरकार और संबंधित विभागों का दायित्व है कि वे समय रहते आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करें, ताकि लोगों के जीवन की रक्षा हो सके और संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply