IndiaPunjabTrending

​पंजाब में खामोशी, डर और जवाबदेही से बचने की राजनीति नहीं चलेगी: सूरज ठाकुर

दलितों के साथ धक्का नहीं होने देगी कांग्रेस, ये धरना आप के ताबूत में साबित होगा आखिरी कीलः धालीवाल

​पंजाब में खामोशी, डर और जवाबदेही से बचने की राजनीति नहीं चलेगी: सूरज ठाकुर

फगवाड़ा में हुई कपूरथला, नवांशहर और होशियारपुर की अहम बैठक, 15 सितंबर के धऱने की तैयारियों को दिया अंतिम रूप

फगवाड़ा/कपूरथला : पंजाब कांग्रेस के सह प्रभारी सूरज ठाकुर ने सोमवार को फगवाड़ा में कपूरथला, नवांशहर और होशियारपुर के कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक कर 15 सितंबर को होने वाले कांग्रेस के न्याय प्रदर्शन की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक की अध्यक्षता कपूरथला जिला कांग्रेस प्रधान एवं विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल ने की।

बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर विस्तृत रणनीति बनाई गई। सूरज ठाकुर ने कहा कि यह केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि दिवंगत गुलजार सिंह और उनके परिवार को न्याय दिलाने की निर्णायक लड़ाई है, जिसका नेतृत्व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट करेंगे। पंजाब को खामोशी, डर और जिम्मेदारी से बचने की राजनीति के सहारे नहीं चलाया जा सकता। जो सरकार नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को ही दबाने लगे, उसे जनता के सवालों का जवाब देना ही होगा।

सूरज ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को गांवगांव और शहरशहर तक ले जाएगी और आम आदमी पार्टी सरकार से स्पष्ट जवाब, जवाबदेही और न्याय की मांग करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि 15 सितंबर के प्रदर्शन को जनआंदोलन का रूप देकर यह संदेश दें कि पंजाब अन्याय के सामने चुप नहीं बैठेगा।

विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल ने कहा कि सचिन पायलट के आने के बाद कांग्रेस में नए सिरे से जान फूंक गई है। पंजाब में कांग्रेस दलितों के साथ धक्का नहीं होने देगी। कांग्रेस पीड़ित दलित परिवार के साथ खड़ी है। उन्हें न्याय दिलाने के लिए चंडीगढ़ में होने वाले धरने प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पहुंच कर आम आदमी पार्टी के ताबूत में आखिरी कील ठोका जाएगा। इसी धरने के बाद 2027 के चुनाव की नींव रखी जाएगी और कांग्रेस मजबूती के साथ पंजाब में सरकार बनाएगी।

पंजाब वर्किंग प्रधान सुखजिंदर सिंह डैनी ने कहा कि सदियों पहले दलित समाज के साथ जिस तरह का अन्याय और अपमान किया जाता था, आज वही व्यवहार आम आदमी पार्टी की सरकार पुलिस के दबाव के जरिए दलित परिवारों के साथ कर रही है। यह केवल एक परिवार का नहीं, बल्कि पूरे दलित समाज के सम्मान पर हमला है। कांग्रेस इस कथित अन्याय और सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ चंडीगढ़ में बड़ा विरोध प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने पंजाब के सभी वर्गों के लोगों से अपील की कि वे बड़ी संख्या में इस प्रदर्शन में शामिल हों।

बैठक में तीनों जिलों के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं में पूर्व मंत्री संगत सिंह गिलजियां, पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा, पूर्व विधायक पवन आदिया, पूर्व विधायक नवतेज सिंह चीमा, लोकसभा उम्मीदवार यामिनी गोमर, पूर्व विधायक अरुण डोगरा, नरेश भारद्वाज, मीना सिंह, जिला अध्यक्ष नवांशहर अजय मंगूपुर, जिला अध्यक्ष होशियारपुर दलजीत गिलजियां और सतबीर पल्लीचक्की के अलावा अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया और न्याय की इस लड़ाई को पूरी ताकत से लड़ने का संकल्प लिया।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply