Parag Shah Viral Video: महाराष्ट्र के घाटकोपर ईस्ट से विधायक पराग शाह अपने एक अनोखे प्रयोग को लेकर चर्चा में हैं।

3400 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक पराग शाह ने एक दिन के लिए अपनी सामान्य जीवनशैली छोड़कर भिखारी का रूप अपनाया। वे बदले हुए हुलिए में सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचे और लोगों से भिक्षा मांगने का अनुभव भी लिया।
जानकारी के मुताबिक, इस प्रयोग के पीछे धार्मिक और सामाजिक उद्देश्य था। जैन धर्म के चातुर्मास के दौरान उनके गुरु नम्रमुनि ने उन्हें जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन और उसकी परिस्थितियों को करीब से महसूस करने की सलाह दी थी। इसी के बाद विधायक ने एक दिन अलग तरह से बिताने का फैसला किया।
Makeup की मदद से अपना हुलिया बदला
पराग शाह ने मेकअप की मदद से अपना हुलिया बदला, जिससे कई लोग उन्हें पहचान नहीं सके। इस दौरान उन्होंने अपनी सामान्य सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था से दूरी बनाकर अलगअलग स्थानों पर लोगों से संपर्क किया।
उन्होंने भिक्षा मांगने और उससे भोजन की व्यवस्था करने का अनुभव भी लिया। बाद में अपनी पहचान जाहिर करने के बाद विधायक कुछ लोगों से दोबारा मिले और उनसे अपने अनुभव को लेकर बातचीत की।
पूरे घटनाक्रम की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद मामला सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया।
घाटकोपर ईस्ट विधानसभा क्षेत्र से विधायक
पराग शाह घाटकोपर ईस्ट विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं और उनकी घोषित संपत्ति को लेकर भी वे पहले सुर्खियों में रहे हैं। हालांकि उनके इस प्रयोग ने एक नई बहस भी छेड़ दी है कि क्या गरीबी और आर्थिक मुश्किलों से जूझ रहे लोगों की वास्तविक परिस्थितियों को महज एक दिन के अनुभव से समझा जा सकता है।



