IndiaPunjabTrending

​शशि शर्मा भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

फिरोजपुर की राजनीति में नई ऊर्जा का संचार, भाजपाई खुश

​शशि शर्मा भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

फिरोजपुर : भाजपा महिला मोर्चा पंजाब द्वारा संगठन में नई नियुक्तियों की घोषणा की गई है। नियुक्तियों के तहत फिरोजपुर की नेत्री श्रीमती शशि बाला को प्रदेश उपाध्यक्ष का जिम्मा सौंपा गया है। श्रीमती शशि शर्मा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष स्व. कमल शर्मा की पत्नी हैं। स्व. कमल शर्मा भाजपा के कद्दावर नेता थे और वह भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी रहे। अक्तूबर २०1९ में उनकी अकाल मृत्यु हार्ट अटैक से हो गई थी। श्रीमती शशि शर्मा की नियुक्ति से भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी की लहर है। श्रीमती शशि शर्मा ने इस नियुक्ति पर राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय के प्रभारी श्री तरुण चुघ, पंजाब भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष स. केवल सिंह ढिल्लों, संगठन महामंत्री श्री निवासुलु, महिला मोर्चा अध्यक्ष स. जय इंदर कौर एवं समस्त लीडरशिप का धन्यवाद किया है।

श्रीमती शशि बाला ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है उस जिम्मेवारी को वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण से निभाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदैव महिला सशक्तीकरण के हित में कार्य किए हैं और योजनाएं बनवाई हैं। वह भी इसी दिशा में निरंतर कार्य करेंगी। संगठन को निचले स्तर से मजबूत करने एवं महिला शक्ति को सशक्त बनाने के प्रयास जारी रहेंगे। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष एवं भाजपा पार्षद दविंदर बजाज, पूर्व चेयरमैन डीपी चंदन, महिला मोर्चा नेत्री एकता मुंजाल, पूर्व ब्लाक समिति चेयरमैन बलवंत सिंह रक्खड़ी, पूर्व जिला प्रधान जुगराज कटोरा, गुरप्रीत सिंह, दविंदर कपूर एवं अन्य नेताओं ने श्रीमती शशि शर्मा को शुभकामनाएं दीं।

उल्लेखनीय है कि स्व. कमल शर्मा फिरोजपुर के निर्विवाद शख्सीयत थे और उनके निधन के 7 साल बाद श्रीमती शशि शर्मा को प्रदेश स्तर पर मिली जिम्मेवारी से इस बात की चर्चा शुरू हो गई है कि क्या श्रीमती शशि शर्मा विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं?

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply