TrendingUttar Pradesh

​Sitapur News: कस्तूरबा विद्यालय की छात्रा की अचानक तबीयत बिगड़ी, लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में होगा इलाज

​Sitapur News:  कस्तूरबा विद्यालय की छात्रा की अचानक तबीयत बिगड़ी, लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में होगा इलाज

सीतापुर, अमृत विचार। सीतापुर के विकासखंड रेउसा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में कक्षा8 की छात्रा की तबीयत खराब हो गई। गंभीर हालत को देखते हुए स्थानीय सीएचसी से उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। कस्तूरबाद आवासीय बालिका विद्यालय रेउसा में छात्रा अनम पुत्री सगीर रहकर अध्ययनरत हैं। शनिवार रात करीब 11 बजे अचानक तबियत खराब होने की सूचना पर प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया।  

जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. को छात्रा के स्वास्थ्य में आई गिरावट की सूचना मिली तो उन्होंने तत्काल नायब तहसीलदार बिसवां और खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए। सूचना पर पर नायब तहसीलदार बिसवां, खंड शिक्षा अधिकारी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेउसा के अधीक्षक की संयुक्त टीम ने विद्यालय पहुंचकर पूरे मामले की जांच की, पीड़िता का इलाज कराया। 

दो दिन से स्वास्थ्य में थी गिरावट

जानकारी के अनुसार, अस्पताल में उपचार के दौरान स्वास्थ्य में सुधार न होने पर छात्रा को लखनऊ ले जाने की सलाह चिकित्सकों ने दी है, इसकी पुष्टि छात्रा की मां ने फोन पर की है। तहसीलदार बिसवां अनिल कुमार राम के मुताबिक, जांच में सामने आया कि अनम को पहले तेज खांसी की शिकायत हुई। ऐसे में उसे सीएचसी रेउसा ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

पानी की गुणवत्ता पर उठे सवाल

जांच टीम ने एहतियात के तौर पर विद्यालय के पेयजल का भी परीक्षण किया, अधिकारियों ने अपनी जांच आख्या उच्चाधिकारियों को सौंप दी है। हलांकि, परिजनों ने विद्यालय के भीतर पेयजल की व्यवस्था पर सवाल खड़े किये हैं।

ये भी पढ़ें :  

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply