India

​Bullet-Hunter का जलवा कायम, सितंबर में सेल ने छुआ 1.34 लाख का आंकड़ा

रॉयल एनफ़ील्ड ने सितंबर 2026 में अपनी अब तक की सबसे ज्यादा मंथली सेल दर्ज की है. कंपनी ने इस महीने कुल 1,33,958 मोटरसाइकिल बेचीं. सितंबर 2025 में यह आंकड़ा 1,24,328 यूनिट था. यानी सालाना बेस्ड पर सेल में 8 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. कंपनी की घरेलू बिक्री भी बढ़ी है. सितंबर में भारत में रॉयल एनफ़ील्ड की 1,21,326 मोटरसाइकिल बिकीं, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 7 फीसदी ज्यादा है. वहीं, एक्सपोर्ट 17 फीसदी बढ़कर 12,632 यूनिट पहुंच गया.

​Bullet-Hunter का जलवा कायम, सितंबर में सेल ने छुआ 1.34 लाख का आंकड़ा

6 महीने में 7 लाख से ज्यादा बाइक बिकीं

ने वित्त वर्ष 2027 की पहली छमाही यानी अप्रैल से सितंबर 2026 के दौरान कुल 7,09,096 मोटरसाइकिल बेची हैं. पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी की बिक्री 5,91,903 यूनिट थी. इस तरह छह महीने में कुल बिक्री 20 फीसदी बढ़ी है. इस दौरान घरेलू बाजार में कंपनी ने 6,42,021 बाइक बेचीं, जो पिछले साल की समान अवधि में बिके 5,21,482 यूनिट से 23 फीसदी ज्यादा है. हालांकि, एक्सपोर्ट में गिरावट आई है। अप्रैलसितंबर 2026 के दौरान कंपनी ने 67,075 मोटरसाइकिल एक्सपोर्ट कीं, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 70,421 यूनिट था.

Himalayan 440 को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स

सितंबर में बिक्री का रिकॉर्ड ऐसे समय आया है, जब ने अपनी नई Himalayan 440 लॉन्च की. कंपनी ने इसे लद्दाख में आयोजित पहले Himalayan Basecamp में पेश किया था. Himalayan 440 में 443cc का लॉन्गस्ट्रोक इंजन दिया गया है, जिसे 6स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. बाइक में मैकेनिकल स्तर पर भी कई बदलाव किए गए हैं.

कंपनी के मुताबिक, Himalayan 440 को ग्राहकों की उम्मीद से भी ज्यादा अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. इसकी डिमांड इतनी ज्यादा है कि बाइक करीब छह महीने के लिए पूरी तरह बुक हो चुकी है. फिलहाल नई बुकिंग रोक दी गई है और प्रोडक्शन होने के बाद इसे दोबारा शुरू किया जाएगा.

Classic 350 का नया वेरिएंट भी आया

Royal Enfield ने सितंबर में Classic 350 का Signature White वेरिएंट भी पेश किया. यह बाइक के टॉप वेरिएंट्स में शामिल है. इसमें प्रीमियम ब्राउन टूरिंग सीट्स, असिस्ट और स्लिपर क्लच, एडजस्टेबल क्लच और ब्रेक लीवर जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

इसके अलावा इसमें USB TypeC फास्ट चार्जिंग और Tripper Pod भी स्टैंडर्ड तौर पर मिलता है. यह वेरिएंट Classic 350 की रेंज में Emerald Green Edition के साथ ऊपर की तरफ जगह बनाता है.

Flying Flea C6 की ग्लोबल एंट्री

Royal Enfield की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल ब्रांड Flying Flea ने भी सितंबर में इंटरनेशनल मार्केट में कदम बढ़ाया. Flying Flea C6 को यूरोप और UK में लॉन्च किया गया.कंपनी ने पेरिस, बार्सिलोना, रोम, बर्लिन और लंदन में Flying Flea के स्टोर और अलग सर्विस सपोर्ट भी तैयार किया है. इन शहरों में बाइक की डिलीवरी अक्टूबर 2026 से शुरू होने की योजना है.

घरेलू बाजार ने संभाली सेल की रफ्तार

Royal Enfield के वित्त वर्ष 2027 के शुरुआती छह महीनों के आंकड़ों से पता चलता है कि कंपनी की घरेलू बिक्री में एक्सपोर्ट के मुकाबले ज्यादा तेजी आई है. अप्रैल से सितंबर के दौरान घरेलू बिक्री पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 1,20,539 मोटरसाइकिल बढ़ी. दूसरी ओर, एक्सपोर्ट में 3,346 यूनिट की कमी आई. इसके बावजूद घरेलू बाजार में बढ़ी बिक्री ने कंपनी की कुल बिक्री को मजबूत बनाए रखा. छह महीने में Royal Enfield की कुल बिक्री 1,17,193 मोटरसाइकिल बढ़ी और कंपनी की कुल बिक्री में 20 फीसदी की ग्रोथ दर्ज हुई.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply