India

​रेड और ग्रीन तो जान लिया…रिलेशनशिप में ‘बेज फ्लैग’ का क्या होता है मतलब?

रिश्ते में जब दो लोग एक साथ जुड़ते हैं तो उनमें बहुत सारी चीजें अलग होती हैं. कुछ आदतों के चलते ही लोगों को ग्रीन फ्लैग या रेड फ्लैग जैसे टैग मिलते हैं. इसी तरह से रिलेशनशिप में नएनए ट्रेंड भी आते रहते हैं. कुछ लोगों को बेज फ्लैग की कैटेगरी में भी रखा जाता है. दरअसल ग्रीन फ्लैग इंसान उसे कहा जाता है जो रिश्ते में एक हेल्दी एनवायरमेंट क्रिएट करे और अपने पार्टनर की भावनाओं, सीमाओं की कद्र करता है. इसी तरह रेड फ्लैग व्यक्ति को रिलेशन आगे बढ़ाने के लिए सही नहीं माना जाता है, लेकिन बेज फ्लैग इन दोनों ही सिचुएशन से थोड़ा अलग है. तो चलिए जान लेते हैं इसके बारे में.

​रेड और ग्रीन तो जान लिया…रिलेशनशिप में ‘बेज फ्लैग’ का क्या होता है मतलब?

रिलेशनशिप में कुछ अच्छी तो कुछ बुरी चीजें होती हैं और कुछ ऐसी चीजें होती हैं जो इनसे मिलतीजुलती रहती हैं. इसी तरह का कुछ है बेज फ्लैग . जो आपका पार्टनर भी हो सकता है. लव पार्टनर ही नहीं बल्कि ये आपका कोई दोस्त भी हो सकता है. तो चलिए जान लेते हैं कि किन लोगों को रिलेशनशिप में बेज फ्लैग कहा जाता है.

क्या होता है बेज फ्लैग?
जैसा कि बेज कलर को न्यूट्रल यानी तटस्थ टोन में रखा जाता है, ठीक उसी तरह से रिलेशनशिप में किसी इंसान को बेज फ्लैग की कैटेगरी में रखती हैं. इसमें न तो आपका पार्टनर ग्रीन फ्लैग है और न ही रेड फ्लैग. ऐसे इंसान को लेकर कई बार हम सोच सकते हैं कि ये थोड़ा अजीब है. जैसे उनमें कुछ ऐसी आदतें होती हैं जो आपको थोड़ा सा अलग महसूस करा सकती हैं, लेकिन ये आपके रिश्ते पर कोई बुरा असर नहीं डालती हैं और आपको भी ज्यादा हर्ट नहीं करती हैं.

कैसे पहचानें बैज फ्लैग है पार्टनर?

बेज फ्लैग किसी इंसान के अंदर मौजूद आदतों के बारे में बताता है. ये सीधे तौर पर किसी को आंकना नहीं है, बल्कि रिलेशनशिप में चलने वाले ट्रेंड्स से जुड़ा है. जैसे किसी इंसान को हर छोटी चीज की तस्वीर खींचने की आदत होती है तो कुछ इससे बिल्कुल दूर रहते हैं.

  • किसी मामूली बात पर बहुत ज्यादा एक्साइटमेंट हो जाना.
  • रोज एक ही तरह के खाने को पसंद कर लेना और हर बार एक ही तरह के फूड का ऑर्डर देना.
  • अपनी डेटिंग प्रोफाइल पर किसी भी तरह की तस्वीर लगा देना जैसे अपने पेट के साथ डीपी लगाने का शौक होना.
  • बायो में बस वहीं घिसीपिटी बातें लिखना जैसे खाने और घूमने के शौकीन, हमेशा एक जैसा पोज देना.

सीधे तौर पर इसे ऐसे समझें

दरअसल इस तरह की आदतें कई बार सामने वाले को अजीब महसूस करा सकती हैं या फिर बोरियत लग सकती है, लेकिन पार्टनर को लगता है कि कोई बात नहीं इतना तो चलता ही है. बेज फ्लैग लोग कुछ ऐसे होते हैं जिनको इस बात से कोई मतलब नहीं होता है कि दूसरे के लिए उन्हें दिलचस्प भी लगना चाहिए. वो बस न्यूट्रल रहना पसंद करते हैं यानी जैसे वो हैं वैसे ही. कुछ अतरंगी से भी हो सकते हैं. ऐसे लोगों की आदतों को आप बस हंसकर टाल भी सकते हैं और आपका रिश्ता सही से चलता रहता है.

क्या रिश्ते को होता है नुकसान?

वैसे तो बेज फ्लैग पर्सन किसी भी रिलेशनशिप के लिए खराब नहीं माना जाता है. बस कई बार एक पार्टनर को थोड़ी रोमांच की कमी लग सकती है. ऐसे में उदासीनता आ सकती है, लेकिन इसे बातचीत के साथ सुलझाया जा सकता है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply