BusinessIndia

​फेस्टिव सीजन में डिमांड बढ़ने सोने की कीमत में इजाफा, 1.50 लाख हुए दाम

दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने की कीमतें 400 रुपए बढ़कर 1.50 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम हो गईं. दशहरा से पहले त्योहारी मांग बढ़ने और वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख से बहुमूल्य धातु की कीमतों को समर्थन मिला. स्थानीय कारोबारियों के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव शुक्रवार के 1,49,900 रुपए प्रति 10 ग्राम से 400 रुपए बढ़कर 1,50,300 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया. हालांकि, चांदी की कीमत लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में 2.15 लाख रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही.

​फेस्टिव सीजन में डिमांड बढ़ने सोने की कीमत में इजाफा, 1.50 लाख हुए दाम

क्यों आई सोने की कीमत में तेजी?

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर कमोडिटी एनालिस्ट सौमिल गांधी ने कहा कि त्योहारी मौसम की शुरुआत के साथ खुदरा मांग में सुधार और विदेशी बाजारों में सकारात्मक रुख के समर्थन से सोमवार को घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में तेजी आई. उन्होंने कहा कि हाजिर सोने की मांग में सुधार हुआ है. पिछले सप्ताह सोना तीन महीने से अधिक समय में पहली बार प्रीमियम पर कारोबार करता दिखा, क्योंकि कीमतों में गिरावट से आभूषणों की खरीदारी को प्रोत्साहन मिला. उन्होंने कहा कि भारत के सबसे बड़े त्योहार दिवाली से पहले खुदरा मांग और मजबूत होने की उम्मीद है, जिससे घरेलू बाजार को समर्थन मिलेगा. दशहरा के अवसर पर मंगलवार को सर्राफा बाजार बंद रहेंगे.

क्या और बढ़ सकते हैं दाम?

ओम्निसाइंस कैपिटल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विकास गुप्ता ने कहा कि त्योहारी और शादीविवाह के मौसम में आमतौर पर सोने की कीमतों में तेजी आती है. हालांकि, अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें बढ़ाए जाने की संभावना वैश्विक कीमतों पर दबाव बनाए रख सकती है. गुप्ता ने कहा कि घरेलू सोने की कीमतों में त्योहारी सत्र के दौरान मामूली उछाल आने की संभावना है, लेकिन इसके बाद कीमतें स्थिर रह सकती हैं. वैश्विक बाजार में हाजिर सोना मामूली बदलाव के साथ 4,175.57 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी एक प्रतिशत से अधिक बढ़कर 57.63 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई. ब्रोकरेज मंच लेमन के शोध प्रमुख गौरव गर्ग ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और अमेरिकी बॉण्ड पर प्रतिफल में गिरावट से मुद्रास्फीतिक चिंताएं कम होने और बहुमूल्य धातुओं को समर्थन मिलने के कारण सोने और चांदी की कीमतों में तेजी है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply