होंडा भारतीय बाजार में अपनी गाड़ियों को लेकर नई रणनिति पर काम कर रही है. इस साल की शुरुआत में कंपनी ने बाताय था कि अब वह सिर्फ ग्लोबल मॉडल्स पर निर्भर रहने के बजाय भारत की जरूरतों को ध्यान में रखकर नए प्रोडक्ट तैयार करेगी. इसका मकसद परफॉर्मेंस और कीमत के बीच सही तालमेल बनाना है.

इस योजना के तहत Honda Cars India 2030 तक अपने पोर्टफोलियो में 10 नए मॉडल शामिल करने की तैयारी में है. कंपनी का खास फोकस सब4 मीटर और मिडसाइज SUV सेगमेंट पर रहेगा. ऐसे में आने वाले सालों में भारतीय ग्राहकों को Honda की कई नई गाड़ियां देखने को मिल सकती हैं.
2028 तक आ सकती है Honda की नई छोटी SUV
की नई सबकॉम्पैक्ट SUV को 2028 तक लॉन्च किए जाने की योजना है. बाजार में आने के बाद इसका मुकाबला Tata Nexon, Kia Sonet, Hyundai Venue, Maruti Suzuki Brezza, Renault Kiger और Nissan Magnite जैसी गाड़ियों से होगा. कंपनी के मुताबिक, इस SUV को खास तौर पर भारतीय बाजार की जरूरतों और ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखकर डिजाइन और डेवलप किया जाएगा. हालांकि, फिलहाल इसकी कीमत, फीचर्स और इंजन से जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है.
Honda Brio, Jazz और WRV के बंद होने के बाद यह भारत के सब4 मीटर SUV सेगमेंट में कंपनी की एक और कोशिश होगी. फिलहाल इस कैटेगरी में Honda के पास Amaze मौजूद है.
कैसी हो सकती है नई Honda SUV?
आने वाली को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे Honda के Global Small Car Platform या किसी नए मॉड्यूलर आर्किटेक्चर पर तैयार किया जा सकता है.
इसका प्लेटफॉर्म अलगअलग तरह के पावरट्रेन को सपोर्ट कर सकता है. इनमें पेट्रोल जैसे पारंपरिक इंजन यानी ICE, इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड विकल्प शामिल होने की संभावना है. हालांकि, कंपनी ने अभी यह साफ नहीं किया है कि भारत में लॉन्च होने वाले मॉडल में कौनसा पावरट्रेन मिलेगा.
Elevate फेसलिफ्ट और इलेक्ट्रिक SUV
Honda Cars India आने वाले हफ्तों में Elevate का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में है. इस मिडसाइज SUV में डिजाइन और फीचर्स के स्तर पर कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं. हालांकि, बड़े बदलावों के बजाय इसमें हल्के अपडेट मिलने की उम्मीद है. इसका मौजूदा पेट्रोल इंजन बरकरार रह सकता है.
Elevate फेसलिफ्ट के बाद कंपनी Honda 0 Alpha इलेक्ट्रिक SUV पेश कर सकती है. यह इलेक्ट्रिक SUV Maruti eVitara, Hyundai Creta Electric, Tata Sierra EV और MG ZS EV जैसी गाड़ियों को चुनौती देगी.
Civic, Accord और CRV की भी हो सकती है वापसी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Honda भारत में अपनी कुछ ग्लोबल गाड़ियों को भी लाने के विकल्प पर विचार कर रही है. इनमें Civic, Accord और CRV शामिल हैं. इन तीनों मॉडल्स को सीमित संख्या में पूरी तरह इंपोर्ट करके लाया जा सकता है. इनके हाइब्रिड वर्जन पेश किए जाने की संभावना है.
इसके अलावा Honda Prelude हाइब्रिड स्पोर्ट्स कार को भी भारत में लॉन्च करने की योजना पर विचार किया जा रहा है. इसे कंपनी के एक खास मॉडल यानी Halo Product के तौर पर पेश किया जा सकता है. इसका मकसद सिर्फ बिक्री बढ़ाना नहीं, बल्कि भारत में Honda की ब्रांड इमेज को भी मजबूत करना होगा.



