TrendingUttar Pradesh

​UP Rajya Sabha Elections: सपा ने घोषित किए दो उम्मीदवार, राम गोपाल यादव और धनराज नाथवानी भरेंगे पर्चा

​UP Rajya Sabha Elections:  सपा ने घोषित किए दो उम्मीदवार, राम गोपाल यादव और धनराज नाथवानी भरेंगे पर्चा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए राम गोपाल यादव और धनराज परिमल नाथवानी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। दोनों बुधवार को नामांकन दाखिल करेंगे।

राम गोपाल यादव पर सपा ने फिर जताया भरोसा

सपा के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय महासचिव राम गोपाल यादव लंबे समय से राज्यसभा में पार्टी का प्रतिनिधित्व करते रहे हैं। वह पार्टी के प्रमुख संसदीय नेताओं में शामिल हैं और इस बार फिर उनका नाम उम्मीदवार के तौर पर सामने आया है। पार्टी ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल से कहा, ”पार्टी के उम्मीदवार राम गोपाल यादव और धनराज परिमल नाथवानी आज पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की उपस्थिति में नामांकन दाखिल करेंगे।” 

राज्यसभा चुनाव में क्या है विधानसभा का गणित?

यूपी विधानसभा की मौजूदा संख्या के आधार पर राज्यसभा चुनाव में हर उम्मीदवार को जीत के लिए प्रथम वरीयता के 37 वोट की जरूरत होगी। राजनीतिक दल अपने उम्मीदवारों के लिए विधायकों का समर्थन जुटाने में लगे हैं। चुनाव में अतिरिक्त वोट और क्रॉस वोटिंग की संभावना को लेकर भी राजनीतिक हलकों में चर्चा है।

किसके पास कितने उम्मीदवार

उत्तर प्रदेश विधानसभा की मौजूदा संख्याबल के आधार पर किए गए आकलन के अनुसार, भाजपा के नेतृत्व वाला गठबंधन आठ राज्यसभा सीटें जीतने की स्थिति में है, जबकि कांग्रेस के समर्थन से समाजवादी पार्टी दो सीटें हासिल कर सकती है।  इसी बीच सपा ने अपने उम्मीदवारों के नाम सामने रखकर राज्यसभा चुनाव की तैयारियों को आगे बढ़ा दिया है। अब नामांकन प्रक्रिया के दौरान तस्वीर और स्पष्ट होगी कि चुनाव मैदान में कितने उम्मीदवार उतरते हैं और विभिन्न दलों की रणनीति क्या रहती है।

10 राज्यसभा सीटों पर होना है चुनाव

उत्तर प्रदेश में इस बार 10 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होना है। निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक मतदान 16 अक्टूबर 2026 को होगा और इसी दिन मतगणना भी की जाएगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर निर्धारित है।  इनमें 9 सीटें मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 25 नवंबर को पूरा होने के कारण खाली होंगी। वहीं, एक सीट भाजपा के पूर्व राज्यसभा सदस्य दिनेश शर्मा के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई है। शर्मा को अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है।

 

ये भी पढ़ें :

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply