CrimeIndiaTrending

शराब पीने से किया मना, तो गर्भवती पत्नी को उतारा मौत के घाट; रातभर लाश के पास ही सोता रहा पति.?

शराब पीने से किया मना, तो गर्भवती पत्नी को उतारा मौत के घाट; रातभर लाश के पास ही सोता रहा पति.?

Pati-Patni Crime News: दिल्ली के कालिंदी कुंज इलाके में खौफनाक वारदात सामने आई है. शराब पीने से रोके जाने पर एक शख्स इस कदर भड़का कि उसने अपनी गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी.

Pati-Patni Crime News: देश की राजधानी दिल्ली के कालिंदी कुंज इलाके में गर्भवती पत्नी की मौत को लेकर बड़ा खुलासा किया है. पुलिस जांच में पता लगा कि शराब पीने से मना करने पर पति ने पत्नी का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद वह करीब 12 घंटे तक शव के पास ही सोता रहा. इसके अलावा बाद में उसने हत्या को आत्महत्या में भी बदलने की कोशिश की. पुलिस ने घटना के 11 दिन बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

गर्भवति पत्नी की हत्या 

पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मदनपुर खादर 25 साल अंकित ने अगस्त 2025 में अपने पड़ोस में रहने वाली 18 साल की निशा से लव मैरिज की थी. निशा गर्भवती थी. चार जून को अंकित अपने दो और दोस्तों के साथ घर के बाहर शराब पी रहा था. निशा ने उसे शराब पीने से रोका और घर वापस आने को कहा. अंकित ने जवाब देते हुए कहा कि वह कुछ देर बाद घर वापस लौटेगा. 

गला दबाकर ले ली जान 

जब रात 12 बजे तक अंकित घर नहीं आया, तो निशा वापस उसे बुलाने के लिए पहुंची. दोनों के बीच थोड़ा विवाद भी हुआ. झगड़े बढ़ने के बाद दोनों घर वापस लौट आए, लेकिन दोनों के बीच झगड़ा जारी रहा. पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, अंकित ने गुस्से में निशा की गला दबाकर हत्या कर दी. 

शव के पास सोया पति 

जांच में पता लगा कि हत्या के बाद आरोपी नशे में शव के पास ही सो गया. जब अगले दिन दोपहर को उसकी नींद खुली, तो उसने हत्या को आत्महत्या दिखाने की कोशिश की. उसने पंखे से चुन्नी बांधी और फांस लगाने का माहौल बनाया. इशके बाद वह घर से बाहर शोर मचाने लगा और सबको बताया कि उसकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली है. जानकारी मिलते ही कालिंदी कुंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची. जांच के दौरान मृतका के परिजनों ने हत्या, सामुदायिक दुर्भावना और सामूहिक दुष्कर्म के कई गंभीर आरोप लगाए. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच की. 
 त्याग, मर्यादा और शक्ति की मिसाल… कौन थीं सुलोचना? जिनकी पति भक्ति के आगे झुक गई थी पूरी वानर सेना

हत्या का मामला दर्ज

दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और पूछताछ में दुष्कर्म या किसी सामुदायिक कारण से हत्या होने की बात साबित नहीं हुई. पुलिस ने आरोपी के दोस्त और अन्य लोगों से भी पूछताछ की. लगातार पूछताछ के दौरान अंकित ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और पत्नी की हत्या करने की बात स्वीकार की. इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply