BollywoodIndiaTrending

जब इंदिरा गांधी के साथ मैच देखने पहुंचीं जीनत अमान, जोश-जोश में चोरी हुई रोलेक्स घड़ी, बताई पूरी कहानी

दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान का सोशल मीडिया अकाउंट चलताफिरता रेट्रो स्टेशन है, जहां वह अक्सर कई किस्से और अपनी जिंदगी के एक्सपीरियंस साझा करती रहती हैं। अब हाल ही में उन्होंने उस किस्से का जिक्र किया, जिसने उन्हें हमेशाहमेशा के लिए महंगी घड़ियों के शौक से दूर कर दिया। अभिनेत्री ने अपने यंग डेज का किस्सा साझा करते हुए बताया कि वह कैसे दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और सिमी ग्रेवाल के साथ एक चैरिटी क्रिकेट मैच का हिस्सा बनी थीं और यहां उनकी कीमती घड़ी खो गई थी। दिग्गज अभिनेत्री ने ये पूरा किस्सा बहुत ही डिटेल में साझा किया है। अपने नए पोस्ट में दिग्गज अभिनेत्री ने उस किस्से का जिक्र किया, जब उन्हें गिफ्ट में मिली महंगी रोलेक्स की घड़ी खो गई थी।

जब इंदिरा गांधी के साथ मैच देखने पहुंचीं जीनत अमान, जोश-जोश में चोरी हुई रोलेक्स घड़ी, बताई पूरी कहानी
जब इंदिरा गांधी के साथ मैच देखने पहुंचीं जीनत अमान, जोश-जोश में चोरी हुई रोलेक्स घड़ी, बताई पूरी कहानी

जब चोरी हो गई महंगी रोलेक्स की घड़ी

जीनत अमान ने पूरी घटना विस्तार में बताते हुए लिखा ‘मेरी दोस्त अमीना बेहद अमीर महिला थीं। उनके पति, अरब मूल के अरबपति थे, जो अपनी बीवी की हर इच्छा पूरी करते थी। दुनिया भर के शहरों में उनके आलीशान घर थे, और हर घर में महंगे फर्नीचर, कलाकृतियां थीं। कहीं फैबर्ज का अंडा, कहीं पिकासो की पेंटिंग होती थी। जब भी मैं उनके किसी घर जाती तो अपने बच्चों को पहले ही हिदायत दे देती थी कि वह किसी भी चीज को हाथ न लगाएं। मैं डरती थी कि कहीं वे किसी एंटीक या महंगी चीज को नुकसान न पहुंचा दें।’

दोस्त ने गिफ्ट की थी घड़ी

जीनत आगे लिखती हैं “अमीना एक उदार और समझदार दोस्त थीं। उसने घड़ियों के प्रति मेरे लगाव को भांप लिया और एक दिन उसने मुझे एक रोलेक्स घड़ी गिफ्ट की, जिसकी कीमत मेरे पास मौजूद किसी भी घड़ी से कहीं अधिक थी। वो रोलेक्स घड़ी मेरी सबसे अनमोल वस्तु बन गई और शायद ही कोई दिन ऐसा जाता था जब मैं वो घड़ी न पहनूं। लेकिन, किस्मत का खेल बहुत ही क्रूर होता है। इस घड़ी को पाने के कुछ ही सालों बाद मैंने ये खो दी। मैं प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए नई दिल्ली में आयोजित चैरिटी क्रिकेट मैच में शामिल हुई। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भी मौजूद थीं, कई एक्टर भी मैच देखने पहुंचे थे।”

मैच खेलने के चक्कर में खो दी घड़ी

उन्होंने आगे बताया, “मैंने खेल की भावना में मैच खेलने का फैसला किया था। जिसके लिए हमें सभी गहने और एक्सेसरीज़ उतारने की सलाह दी गई थी। मज्जफरपुर के अली ने कहा कि वह हमारे बैगों पर नजर रखेंगे। सावधानी बरतते हुए अपनी कीमती रोलेक्स घड़ी भी उसी बैग में रख दी। मगर जब हम हंसतेहंसते और पसीने से तरबतर होकर लौटे, तो मेरा बैग मिला ही नहीं, सिर्फ मेरा ही बैग गायब था और उसमें रखा सारा सामान भी चोरी हो गया। मैं बहुत परेशान थी, लेकिन हालत देखकर मुझे हिम्मत दिखानी पड़ी। फिर मैं सालों के लिए महंगी घड़ियों से दूर हो गई, जब तक मेरे बेटे ने एक दिन मुझे खूबसूरत कार्टियर घड़ी गिफ्ट नहीं की।”

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply