
बरेली/लखनऊ,अमृत विचार। बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी मार्ग स्थित अमृत विचार के प्लांट में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा का पूजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। मंत्रोच्चारण के बीच हवनपूजन के साथ आहुतियां दी गईं। संस्थान की उत्तरोत्तर प्रगति के साथ सभी की सुखसमृद्धि और खुशहाली की कामना की गई।
आचार्य पंडित किशोर जोशी ने विधिविधान से विश्वकर्मा पूजन और हवन संपन्न कराया। इस दौरान पूरा प्लांट भक्तिमय माहौल से सरोबार नजर आया। पूजन के बाद प्रसाद वितरण किया गया। पूजन में अमृत विचार के निदेशक डा. वरुण अग्रवाल, सीओओ पार्थो कुनार, संदीप बत्रा, हरिओम गुप्ता, विनोद पाण्डेय, सतीश द्विवेदी, लक्ष्मण सिंह भंडारी, पंकज शर्मा, आशुतोष शर्मा, यशपाल सिंह सहित संस्थान के तमाम सहयोगी मौजूद रहे।
अमृत विचार प्रिंटिंग यूनिट लखनऊ में भी हुआ हवन पूजन
विश्वकर्मा जयंती पर गुरुवार को अमौसी औद्योगिक क्षेत्र के नादरगंज स्थित अमृत विचार प्रिंटिंग यूनिट में कार्यक्रम हुआ। हवन पूजन कर भगवन विश्वकर्मा की स्तुति की गई। इसके बाद मशीनों व अन्य उपकरणों का भी पूजन किया गया।
पंडित अमित कृष्ण शास्त्री ने पूजन कराया। पूजन में मुख्य प्रबंधक मार्केटिंग अजय यादव, कंटेंट एडिटर डिजिटल अनुज शर्मा, उप प्रबंधक एचआर अरुण तिवारी, सीनियर मैनेजर मार्केटिंग संतोष लखेरा, प्लांट हेड अवधेश गुप्ता, प्लांट मैनेजर जितेंद्र कुमार, इलेक्ट्रिकल मेनेजर श्रीचंद्र शर्मा, अशोक राजपूत स्टोर, प्रसार अधिकारी कंचन, ऋषभ सिंह विज्ञापन आदि मौजूद रहे।



