
यूपी के गोंडा में फर्जी आईएएस अधिकारी ने कई युवतियों को प्यार के जाल में फंसाया. इसके बाद पैसे लेकर फरार हो गया.
उत्तर प्रदेश के गोंडा में ठगी का एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है. शातिर संदीप सिंह ने खुद को आईएएस अधिकारी, बेसिक शिक्षा विभाग का वरिष्ठ अधिकारी और रॉ एजेंट बताकर पहले तो खूबसूरत युवतियों का विश्वास हासिल किया. इसके बाद शादी कर ली. इसके पाद संदीप फरार हो गया. अब फर्जी पहचान बनाकर युवतियों से शादी करने के आरोपी संदीप सिंह की तलाश में पुलिस लगातार छापे कर रही है.
उत्तर प्रदेश के गोंडा में संदीप सिंह नाम के एक युवक ने खुद को IAS अधिकारी, बेसिक शिक्षा विभाग का सेक्रेटरी और RAW एजेंट बताया. इसके बाद अमीर परिवार की बेटियों को अपने जाल में फंसाया. ताजा पीड़ित युवकी की संदीप से मुलाकात बस स्टैंड पर हुई थी. शादी करने के लिए उसने नकली जॉइनिंग लेटर और ID दिखाए, इसके बाद युवती और उसके परिवार वालों को यकीन हो गया. युवती का कहना है कि दहेज में करोड़ों रुपये लिए और जैसे ही सच्चाई सामने आई तो संदीप सिंह फरार हो गया.
कैसे हुआ खुलासा
शादी बात युवती ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया- ‘मेरे पति IAS हैं’. इस पर लोगों ने रुचि लेने शुरू कर दी. वहीं, बाद में पता चला कि वह आदमी धोखेबाज है. उसने कुछ और लड़कियों से बहाने से शादी की और अब वह फरार है. एक युवती की शिकायत के बाद 6 जिलों की टीमें उसे पकड़ने की कोशिश कर रही हैं. पीड़ित युवती ने शक होने पर उसके बताए घर और परिवार के बारे में पता किया तो सब फर्जी निकला. इसके बाद उसने पति संदीप सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हो सकता है कि संदीप ने कुछ और युवतियों को अपने प्यार के जाल में फंसाकर शादी की हो. बताया जा रहा है कि यह सच है कि संदीप ने कई युवतियों से शादी की और सुहागराग और हनीमून तक मनाए. दरअसल, एक नहीं कई युवतियों ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘मेरे पति IAS हैं’ लिखकर पोस्ट किया था. इससे राज़ सामने आ गया. शादीशुदा युवती की बहन या अपनी साली से नौकरी दिलाने के नाम पर संदीप सिंह ने 6.5 लाख रुपये भी लिए थे.
बार-बार लोकेशन बदल रहा आरोपी संदीप
वही, गिरफ्तारी में जुटी पुलिस के मुताबिक, संदीप सिंह लगातार मोबाइल फोन का उपयोग कर अपनी लोकेशन बदल रहा है. ऐसे में पुलिस गाजीपुर, लखनऊ और बरेली समेत यूपी के कई शहरों में तलाशी ले चुकी है. उधर ठगी का शिकार हुई युवती और उसके परिजनों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है. उधर, पुलिस का दावा है कि संदीप सिंह को जल्द ही पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है.



