India

​98 रन पर आउट होकर शुभमन गिल ने बनाया अनचाहा रिकॉर्ड, कपिल देव और एमएस धोनी के क्लब में हुए शामिल

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट में शतक से सिर्फ दो रन दूर रह गए। तीसरे दिन शानदार बल्लेबाजी कर रहे गिल 98 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। जैकब डफी ने उन्हें बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। इस तरह शुभमन गिल के हाथ से एक शानदार शतक निकल गया और उनके नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज हो गया,

​98 रन पर आउट होकर शुभमन गिल ने बनाया अनचाहा रिकॉर्ड, कपिल देव और एमएस धोनी के क्लब में हुए शामिल

जिसे कोई भी बल्लेबाज अपने करियर में नहीं जोड़ना चाहेगा। वह टेस्ट क्रिकेट में 98 रन पर आउट होने वाले तीसरे भारतीय कप्तान बन गए हैं। उनसे पहले कपिल देव और एमएस धोनी भी इसी स्कोर पर अपना विकेट गंवा चुके हैं।

कपिल देव और धोनी भी 98 रन पर गंवा चुके हैं विकेट

टेस्ट क्रिकेट में भारतीय कप्तानों के लिए 98 रन के स्कोर पर आउट होने का यह तीसरा मामला है। इस सूची में सबसे पहले कपिल देव का नाम आता है। वह साल 1983 में वेस्टइंडीज के खिलाफ सेंट जॉन्स में खेले गए टेस्ट मैच में 98 रन बनाकर आउट हुए थे।

इसके बाद पूर्व कप्तान एमएस धोनी भी इस अनचाहे रिकॉर्ड का हिस्सा बने। साल 2010 में नागपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच में धोनी ने 98 रन बनाए थे, लेकिन वह अपना शतक पूरा नहीं कर सके। अब 2026 में शुभमन गिल भी इसी स्कोर पर आउट होकर इस सूची में शामिल हो गए हैं। खास बात यह है कि गिल और धोनी दोनों न्यूजीलैंड के खिलाफ ही 98 रन पर आउट हुए।

शतक से दो रन दूर रह गए Shubman Gill

वेलिंगटन टेस्ट की पहली पारी में शुभमन गिल ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। उन्होंने 146 गेंदों का सामना करते हुए 98 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। वह क्रीज पर अच्छी लय में नजर आ रहे थे और शतक की ओर बढ़ रहे थे। लेकिन दिन के आखिरी ओवर में जैकब डफी की गेंद ने Shubman Gill पारी का अंत कर दिया।

भारत ने न्यूजीलैंड पर बनाई मजबूत बढ़त

मुकाबले की बात करें तो न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 368 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट पर 486 रन बना लिए। केएल राहुल ने 136 रन की शानदार पारी खेली, जबकि देवदत्त पडिक्कल ने 80 रन बनाए। ऋषभ पंत 55 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत को पहली पारी में 118 रन की बढ़त मिल चुकी थी।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply